तिदुनहाई एवं मानिकपुर विष्णु में पशु चिकित्सा षिविर आज

पन्ना 03 मई 18/उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डाॅ. बी.के. पटेल ने बताया है कि 4 मई को गुनौर विकासखंड के तिदुनहाई एवं मानिकपुर विष्णु मे पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा षिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पशुओ का स्वास्थ्य परीक्षण, बीमार पशुओ का उपचार , टीकाकरण, बधियाकरण, गर्भ परीक्षण आदि पशु चिकित्सको द्वारा किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इसी तरह 5 मई को पन्ना विकासखण्ड के ग्राम सिरस्वाहा एवं शाहनगर विकासखंड के ग्राम रैगुवां में शिविर का आयोजन किया जावेगा। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने पशुओं सहित उपस्थित होकर षिविर का लाभ उठाएं।
समाचार क्रमांक 33-1231

Comments

Popular posts from this blog

पहला शा. कन्या आवासीय संस्कृत विद्यालय भोपाल में प्रारंभ आवेदन की अंतिम तिथि आज

निरीक्षण हेतु अधिकारियों को दायित्व

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार