जिला स्तरीय विशेषज्ञ निर्धारण समिति की बैठक आज

पन्ना 03 मई 18/खनि अधिकारी (सचिव डेक) पन्ना ने बताया है कि जिला स्तरीय विशेषज्ञ निर्धारण समिति (डेक) की बैठक 4 मई 2018 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 4 बजे से आयोजित की गयी है। जिसमें पर्यावणीय स्वीकृति के प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में निराकरण हेतु 10 प्रकरण रखे गए हैं जिनका निराकरण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बैठक में नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने की अपेक्षा की है ताकि प्रकरणों का निराकरण किया जा सके।
समाचार क्रमांक 23-1221

Comments

Popular posts from this blog

पहला शा. कन्या आवासीय संस्कृत विद्यालय भोपाल में प्रारंभ आवेदन की अंतिम तिथि आज

निरीक्षण हेतु अधिकारियों को दायित्व

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार