मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 02 मई 18/तहसीलदार अमानगंज के प्रतिवेदन अनुसार 23 अप्रैल 2018 को प्रीतम लाल दहायत पिता श्री द्वारका दहायत उम्र 45 वर्ष निवासी घटारी तहसील अमानगंज की मृत्यु सर्पदंश से हो गयी थी। तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक प्रीतम लाल दहायत के निकटतम वैध वारिस पत्नी सुनीता बाई उर्फ सुक्की बाई निवासी घटारी तहसील अमानगंज जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार अमानगंज को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 20-1218

Comments

Popular posts from this blog

पहला शा. कन्या आवासीय संस्कृत विद्यालय भोपाल में प्रारंभ आवेदन की अंतिम तिथि आज

निरीक्षण हेतु अधिकारियों को दायित्व

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार