जिला चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को लगेगा रक्तदान शिविर जीने की राह हो आसान, आओ मिलकर करें रक्तदान

पन्ना 26 मार्च 18/जिला चिकित्सालय पन्ना के ब्लड बैंक यूनिट में क्षमता से कम ब्लड उपलब्ध  होने के कारण मरीज एवं परिजनों को आपत्ति काल में इधर-उधर परेशान होना पडता है। जिले में कोई भी प्रायवेट अस्पताल नही है। जिससे यहां की जनता सभी प्रकार की आकस्मिक एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए जिला चिकित्सालय पर निर्भर है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय पन्ना के ब्लड बैंक में प्रत्येक बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। रक्तदाताओं को एक प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएग। इसके आधार पर आपात काल में रक्तदाता बिना रक्त जमा कराए खुद अथवा परिजनों के लिए ब्लड की मांग कर सकेंगे। सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय पन्ना ने समाज सेवी संस्थाओं, शिक्षित वर्ग, शिक्षण संस्थाओं सहित अन्य संस्था प्रमुखों एवं आमजन से अपील करते हुए कहा है कि इस जनकल्याणकारी योजना को सफल बनाने में अस्पताल प्रशासन की मदद करें एवं सबको प्रेरित करें।
समाचार क्रमांक 280-866

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

पन्ना जिले में वर्तमान में कुल 37 ट्रांसफार्मर बकाया राशि के कारण असफल

फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित