दो अप्रैल से शुरू होगा शिक्षा सत्र जॉयफुल लर्निंग से सरकारी स्कूलों का शिक्षा सत्र होगा प्रारंभ

पन्ना 25 मार्च 18/ प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा सत्र 2018-19 दो अप्रैल से शुरू होगा। राज्य शिक्षा केन्द्र ने शिक्षण सत्र 2018-19 को जॉयफुल लर्निंग से शुरू किये जाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा दो अप्रैल को शासकीय, प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में अनिवार्य रूप से बाल सभा का आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन बाल सभाओं में बालकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, वरिष्ठ ग्रामीणजनों को आमंत्रित किया जाएगा। बाल सभा में गाँव के गौरव, लोक गीत और स्थानीय नाटकों की भी प्रस्तुति की जाएगी। इसके साथ ही, शाला प्रबंधन समिति की बैठक और मातृ सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा।
         स्कूलों में प्राचार्यो को जॉयफुल लर्निंग के लिए हिन्दी और गणित विषय की साप्ताहिक गतिविधियों की समय सारणी उपलब्ध करवाई जा रही है। जॉयफुल लर्निंग के लिए 26 मार्च को मध्यप्रदेश दूरदर्शन पर भी कार्यक्रम प्रसारित किया जायेगा। दो अप्रैल को रेडियो पर भी इसका प्रसारण होगा। जॉयफुल लर्निंग की गतिविधियों को सम्पन्न करने के लिए प्रत्येक छात्र को लर्निंग किट दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। किट में स्केच पेन, खाली पेपर शीट, रंगीन पेपर आदि दिये जाएंगे। 
समाचार क्रमांक 263-849

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार