बालिका दिवस आज, सामाजिक चेतना अभियान की होगी शुरूआत

पन्ना 23 जनवरी 18/शासन द्वारा बालिका दिवस 24 जनवरी के अवसर पर सामाजिक चेतना अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश मंे बालिकाओं एवं महिलाओं को सकारात्मक वातावरण प्रदाय करने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह वृहद अभियान चलाया जाना है। यह अभियान बालिका दिवस से प्रारंभ होकर 28 फरवरी तक चलाया जाएगा। गत दिवस श्रीमती अर्चना चिटनिस मंत्री महिला एवं बाल विकास द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान का क्रियान्वयन बेटी बचाओ बेटी पढाओ बैनर के तहत किया जाएगा। जिसके अन्तर्गत सभी पुलिस थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सामाजिक चेतना जगाने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम माह फरवरी में थाना मुख्यालय परिक्षेत्र की सर्वाधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत में तथा दूसरी बार थाना क्षेत्र की सर्वाधिक जनसंख्या वाली द्वितीय ग्राम पंचायत के मुख्यालय पर भी आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसका समापन 8 मार्च 2018 को होगा।
समाचार क्रमांक 204-204

Comments

Popular posts from this blog

मधुमेह निदान शिविर आज

किसान पंजीयन की तिथि 31 मार्च तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खत्री पहुंचे विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्र औचक निरीक्षण कर लिया प्रशिक्षण का जायजा, स्वयं भी दिया प्रशिक्षण