मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 23 जनवरी 18/नायब तहसीलदार मण्डल द्वारी के प्रतिवेदन अनुसार सुन्दर बाई बेवा जाहर लाल सौर (आदिवासी) उम्र 65 वर्ष निवासी रामपुर तहसील अमानगंज की मृत्यु सर्प के काटने से हो गयी थी। नायब तहसीलदार मण्डल द्वारी के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने सुन्दर बाई सौर की मृत्यु सर्प के काटने से होने के कारण मृतक के निकटतम वैध वारिस उसके पुत्र अनन्तराम पिता जाहरलाल सौर निवासी रामपुर तहसील अमानगंज जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार अमानगंज को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 202-202


Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने दी उपचार सहायता

छत्रसाल महाविद्यालय में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित