जिला समन्वय समिति गठित
पन्ना 23 जनवरी 18/राज्य कुष्ठ अधिकारी संचालनालय स्वास्थ्य सेवाए भोपाल के
अनुसार जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2018 तक कुष्ठ पखवाड़ा के अन्तर्गत
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान आयोजित किया जाना है। कलेक्टर श्री मनोज
खत्री द्वारा अभियान के सफल संचालन हेतु जिला समन्वय समिति का गठन किया गया
है। समिति में कलेक्टर श्री मनोज खत्री अध्यक्ष रहेंगे। समिति में मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी, सिविल सर्जन जिला
चिकित्सालयडाॅ. व्ही.एस. उपाध्याय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम डाॅ. नीरज
जैन, जिला कुष्ठ अधिकारी डाॅ. डी.पी. प्रजापति, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ.
प्रदीप गुप्ता, जिला जनसम्पर्क अधिकारी सुश्री नीलू सोनी, डीपीएम-एनएचएम
श्रीमती ज्योति मण्डलोई, डाॅ. ज्ञानेश मिश्रा, डीपीओ- महिला एवं बाल विकास
कार्यक्रम श्रीमती सुशीला कुसराम परस्ते, जिला शिक्षा अधिकारी कमल सिंह
कुशवाहा एवं जिला इपिडेमिलाॅजिस्ट आईडीएसपी पन्ना श्रीमती सदब खान को सदस्य
के रूप में रखा गया है।
समाचार क्रमांक 195-195
समाचार क्रमांक 195-195
Comments
Post a Comment