राष्ट्रीय मतदाता दिवस में ली जाएगी शपथ

पन्ना 23 जनवरी 18/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी कार्यालयों में प्रातः 11 बजे शपथ ली जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में आयोजित है। इसमें भी सामूहिक रूप से शपथ दिलायी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मतदाताओं में समारोह में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
समाचार क्रमांक 197-197

Comments

Popular posts from this blog

एक अक्टूबर से मनाया जाएगा वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को