Posts

मृतक के पिता को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 07 फरवरी 18/नायब तहसीलदार बृत बीरा तहसील अजयगढ के प्रतिवेदन अनुसार 20 अक्टूबर 2017 को मनभरन पिता श्री बल्देव प्रसाद पटेल निवासी लोढ़ापुरवा मजरा नत्थूपुरवा तहसील अजयगढ भागवतदीन के खेत में बने कुंए पर पानी पीने के लिए गया। पानी निकालते समय अचानक कुंए में गिर जाने से पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गयी थी। नायब तहसीलदार बृत बीरा के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजयगढ द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक मनभरन पटेल के निकटतम वैध वारिस उसके पिता बल्देव प्रसाद पटेल निवासी लोढ़ापुरवा मजरा नत्थूपुरवा तहसील अजयगढ जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार अजयगढ को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं। समाचार क्रमांक 62-342

सीधी के उद्यानिकी कृषक दल का पन्ना में भ्रमण

Image
पन्ना 07 फरवरी 18/उद्यानिकी विभाग सीधी के किसानों का दल पन्ना जिले की उद्यानिकी गतिविधियों के लिये गत दिवस भ्रमण पर आया। दल ने शासकीय उद्यान जनकपुर में उद्यानिकी सूक्ष्म सिंचाई लोटनल में संरक्षित खेती अमरूद, पपीता, आम, बैगन , मटर की खेती का अवलोकन किया। कृषक दल में के.व्ही.के. पन्ना भी गया जहाॅ अजोला की खेती तथा मसरूम की खेती की तकनीकी जानकारी दी गई। कृषक दल द्वारा जैविक खेती में प्रथम पुरूस्कार प्राप्त किसान श्री लक्ष्मणदास सुखरमानी के यहाॅ भी भ्रमण किया गया। जहाॅ श्री सुखरमानी द्वारा केंचुए की खेती, जैविक खाद पशुपालन, बकरी पालन तथा हाईड्रोफोनिक खेती तथा मल्टीलेयर खेती की जानकारी दी गई। किसानों को जैविक अमरूद फलों का स्वाद दिलाया गया।      इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान पन्ना श्री महेन्द्र मोहन भट्ट ने बताया कि आगामी पीढी में यदि खेती की जमीन को बचाना है, तो केवल जैविक खेती को अपनाकर खेती की उत्पादन क्षमता बढा सकते है। आज रसायनिक खादों एवं दवाईयांे की अत्याधिक प्रयोग कर किसान अधाधुंध यूरिया एवं पेस्टीसाइट का स्प्रे कर रहे है, जिससे उनके खेतांे की जमीन खराब हो रही है। ...

वरिष्ठ अध्यापक को मिला कारण बताओ सूचना पत्र

Image
पन्ना 07 फरवरी 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि प्राचार्य शास.उमावि. रैपुरा के प्रतिवेदन अनुसार वरिष्ठ अध्यापक शा.उमावि रैपुरा बृजेश कुमार रोहित 23 एवं 24 जनवरी 2018 को विद्यालय में शराब पीकर आए। शराब के नशे कारण वह लडखडाते हुए इधर-उधर घूमते रहे थे। उसके द्वारा शिक्षकों से अभद्रतापूर्ण वार्तालाप किया गया। श्री रोहित द्वारा 01 से 25 जनवरी 2018 तक संस्था मेें उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वाहन नही किया गया है। लिपिक से जबरन कर्मचारी उपस्थिति पंजी छीनकर 18 से 20 एवं 22 तथा 23 जनवरी 2018 में अपने नाम के सम्मुख प्रश्नवाचक चिन्हों के उपर हस्ताक्षर किए गए।     मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने वरिष्ठ अध्यापक शा.उमावि रैपुरा श्री रोहित को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिए है कि सूचना प्राप्त होने के दिवस से 7 दिवस के अन्दर कारण बताओ सूचना पत्र का प्रमाण सहित कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। समय सीमा में उत्तर/प्रतिवाद प्राप्त न होने पर यह मानते हुए कि आपको अपने बचाव में कुछ नही कहना है ए...

अवकाश के दिनों में भी खुले रहंेगे कार्यालय अधिकारी/कर्मचारी बिना स्वीकृति के अवकाश पर नही जाएंगे-कलेक्टर

पन्ना 07 फरवरी 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने विधान सभा सत्र को दृष्टिगत रखते हुए अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिए। जिससे अवधि में विभिन्न विभागों के प्रश्नों के उत्तर प्रेषित किए सके। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन ई-मेल के अवलोकन करने एवं कार्यालय खुले रखने के लिए कर्मचारियांे की ड्यिूटी लगाएं। विधान सभा के लंबित प्रश्नों के उत्तर शासन एवं इस कार्यालय को अविलम्ब भिजवाना सुनिश्चित करेंगे जिससे नियत तिथि के पूर्व उत्तर संबंधित विभाग की ओर प्रेषित किए जा सकें।     उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुख से कहा है कि विधान सभा बजट सत्र के दौरान किसी भी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी बिना नियंत्रणकर्ता अधिकारी की स्वीकृति के अवकाश पर नही जाएंगे और न ही मुख्यालय छोडेंगे। कार्यालय खुला रखने एवं उपलब्ध रहने के लिए पावंद रहेंगे। विधान सभा प्रश्नों के उत्तर समय सीमा में नही भेजने पर विभाग प्रमुख व्यक्तिशः उत्तरदायी होंगे।     उन्होंने विधान सभा प्रश्नों के उत्तर समयसीमा में भिजवाने एवं उनकी समीक्षा हेतु श्री जे.एस. बघेल संयुक्त...

सौभाग्य योजना का शुभारंभ आज मंत्री सुश्री मेहदेले करेंगी शुभारंभ

Image
पन्ना 07 फरवरी 18/कार्यपालन अभियंता विद्युत मण्डल ओ.पी. सोनी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर ’¬सौभाग्य’ योजना का शुभारंभ 8 फरवरी 2018 को दोपहर 2 बजे होगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पीएचई एवं जेल विभाग द्वारा योजना का शुभारंभ किया जाएगा। यह कार्यक्रम पन्ना विकासखण्ड की ग्राम पंचायत प्रांगण जनकपुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री महेन्द्र सिंह बागरी विधायक गुनौर एवं पवई विधायक श्री मुकेश नायक होंगे। इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीणजनों को तत्काल विद्युत विहीन घरों में विद्युत कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे।       उन्होंने श्री सोनी ने बताया यह योजना 49.36 करोड रूपये की लागत से पूर्ण की जाएगी। इस योजना के तहत प्रत्येक घर में पात्रतानुसार विद्युत कनेक्शन प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने आम ग्रामीणजनों का आव्हान करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर ’¬सौभाग...

सम्पत्तिकर/जलकर, प्रभार एवं अन्य करों के अधिभार पर मिलेगी छूट

Image
पन्ना 07 फरवरी 18/न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री डी.एस. राणा ने बताया है कि 10 फरवरी को जिला न्यायालय पन्ना सहित तालुक विधिक सेवा समिति पवई एवं अजयगढ में नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री राजेश कुमार कोष्टा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। लोक अदालत में न्यायालय में लंबित समस्त राजीनामा योग्य, प्रकरणों के साथ नगरपालिका परिषद, नगर परिषद के सम्पत्तिकर/जलकर के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा।     उन्होंने बताया कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल के पत्रानुसार वर्ष 2018 में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालतों में नगरपालिका निगम तथा नगरपालिका परिषद/ नगर परिषद के सम्पत्तिकर/जलकर संबंधी प्रकरणों के निराकरण में सम्पत्तिकर अधिभार (सरचार्ज), जल उपभोक्ता प्रभार में शर्तो के साथ छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्पत्तिकर के ऐसे प्रकरण जिसमें कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जलकर के ऐसे प्रकरण जिसमें कर तथा अधिभार की राशि 10 हजार तक...

रबी-2017-18 में भावांतर भुगतान योजना का पंजीयन

Image
पन्ना 07 फरवरी 18/मध्यप्रदेश के किसानों को कृषि उपज का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए राज्य शासन द्वारा रबी 2017-18 के लिए भी भावांतर भुगतान योजना लागू की है। जिसके लिए 12 फरवरी से 12 मार्च 2018 के मध्य चना, मसूर, सरसों एवं प्याज के निःशुल्क पंजीयन गेंहू, धान का ई-उपार्जन करने वाली समस्त प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में प्रारंभ किया जाएगा।      उप संचालक कृषि रविन्द्र मोदी ने जिले के समस्त किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु अपनी नजदीकी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में पंजीयन कराएं।  समाचार क्रमांक 68-348

समाधान एक दिवस में 36 आवेदन मौके पर निराकृत पायलट आधार पर जिला मुख्यालय पर शुभारंभ

Image
पन्ना 06 फरवरी 18/राज्य शासन की मंशा अनुसार कलेक्टर श्री मनोज खत्री के निर्देशानुसार स्थानीय लोक सेवा केन्द्र इन्द्रपुरी कालोनी में पायलट आधार पर समाधान एक दिवस प्रारंभ किया गया। इस दिन विभिन्न प्रकार की लोक सेवा से संबंधित 64 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 36 आवेदनों का निराकरण करते हुए आवेदक को सेवाएं प्रदान की गयी। कलेक्टर श्री खत्री ने आम आदमी से अपील करते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित सेवाओं के लिए लोक सेवा केन्द्र पर जाकर समाधान एक दिवस में आवेदन देकर सेवाएं प्राप्त करते हैं। आवेदन करने के लिए प्रातः 9.30 बजे से अपरांह 1.30 बजे तक समय निर्धारित है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी अपनी रोजमर्रा से जुडी शासन द्वारा निर्धारित सेवाओं का अधिक से अधिक शासन इस योजना का लाभ लें। समाचार क्रमांक 49-329

सीएम हेल्पलाईन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

Image
पन्ना 06 फरवरी 18/जिले में सीएम हेल्पलाईन 181 के तहत 01 जनवरी 17 से 31 दिसंबर 17 की अवधि में प्राप्त शिकायतों का सर्वाधिक संतुष्टि पूर्ण निराकरण करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों का चयन राज्य स्तर से किया गया। जिले के चयनित 4 शासकीय सेवकों का चयन किया गया है। चयनित किए गए सेवकों में बी.एल. प्रजापति बीआरसीसी गुनौर द्वारा 60 प्रतिशत, आर.बी. खरे वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहनगर 59 प्रतिशत, गिरजेश शाक्य प्राचार्य उच्च शिक्षा द्वारा 53 प्रतिशत तथा सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एच.जी. गुप्ता द्वारा 50 प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर शिकायतों को बंद किया गया। इन उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा समय अवधि पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाचार क्रमांक 50-330

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 06 फरवरी 18/नायब तहसीलदार बृत बीरा के प्रतिवेदन अनुसार 23 अक्टूबर 2017 को शिवम पाण्डेय पिता श्री रामगनेश पाण्डेय उम्र 4 वर्ष निवासी ग्राम पिष्टा तहसील अजयगढ की मृत्यु सर्प के काटने से हो गयी थी। नायब तहसीलदार बृत बीरा तहसल अजयगढ के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजयगढ द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक शिवम पाण्डेय के निकटतम वैध वारिस उसके पिता रामगनेश पाण्डेय निवासी ग्राम पिष्टा तहसील अजयगढ जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार अजयगढ को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं। समाचार क्रमांक 51-331