रबी-2017-18 में भावांतर भुगतान योजना का पंजीयन

पन्ना 07 फरवरी 18/मध्यप्रदेश के किसानों को कृषि उपज का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए राज्य शासन द्वारा रबी 2017-18 के लिए भी भावांतर भुगतान योजना लागू की है। जिसके लिए 12 फरवरी से 12 मार्च 2018 के मध्य चना, मसूर, सरसों एवं प्याज के निःशुल्क पंजीयन गेंहू, धान का ई-उपार्जन करने वाली समस्त प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में प्रारंभ किया जाएगा।

     उप संचालक कृषि रविन्द्र मोदी ने जिले के समस्त किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु अपनी नजदीकी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में पंजीयन कराएं। 
समाचार क्रमांक 68-348

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित