बीआरसीसी, सीएसी एवं एपीसी को दी गयी नवीन वीवीपीएटी मशीन की जानकारी

पन्ना 08 अगस्त 18/गत दिवस जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा सर्वशिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक ली गयी। जिसमें सभी बीआरसीसी, सीएसी एव एपीसी उपस्थित रहे। इस दौरान बैठक में सभी उपस्थितों के समक्ष नवीन ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों का प्रदर्शन करते हुए विस्तृत जानकारी दी गयी। ट्रेनर द्वारा बताया गया कि नवीन वीवीपीएटी मशीन में वोट डालने के बाद मतदान पर्ची 7 सेकंड के लिए देखी जा सकेगी। इससे मतदाता को यह सुनिश्चित हो जाएगा कि वोट सही उम्मीदवार को ही गया है। इसके अलावा माॅक पोल, मशीन द्वारा आॅटो सर्टिफिकेशन आदि के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। साथ ही इन मशीनों की सुरक्षा एवं रखरखाव के बारे में बताया गया।
समाचार क्रमांक 120-2371


Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार