बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु राशि स्वीकृत

पन्ना 08 अगस्त 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि जिला खनिज प्रतिष्ठान मंडल की बैठक दिनांक 20 सितंबर 2017 में लिए गए निर्णय अनुसार 18 लाख 78 हजार 72 रूपये की बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

    उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहारन में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य 350 मीटर हेतु 18 लाख 78 हजार 72 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। क्रियान्वयन एजेन्सी लोक निर्माण विभाग पन्ना को बनाया गया है। यह राशि जिला खनिज प्रतिष्ठान मद अन्तर्गत जिला स्तर पर उपलब्ध राशि से विकलनीय होगी।
समाचार क्रमांक 117-2368

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार