सहायक अध्यापक की एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश

पन्ना 02 अगस्त 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि श्री मुलकराज सोनी सहायक अध्यापक शा.प्रा.शा भैरहा संकुल हरदी जिला पन्ना 3 जुलाई 2018 को निरीक्षण में बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर कार्यालय द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जिसके संबंध में श्री सोनी द्वारा 11 जुलाई 2018 को प्रतिवाद प्रस्तुत किया गया।

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने श्री सोनी का प्रस्तुत प्रतिवाद समाधानकारक न पाए जाने पर मध्यप्रदेश अध्यापक संवर्ग (नियोजन एवं सेवा की शर्ते) नियम 2008 के नियम 08 (3) में निहित प्रावधान के तहत एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 25-2279

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा