फरार आरोपियों पर 3-3 हजार रूपये का ईनाम घोषित
पन्ना 02 अगस्त 18/थाना शाहनगर जिला पन्ना के अपराध क्र. 187/18 धारा 4/9,6 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 में फरार आरोपी 1. रसीद खान पिता मंजी उर्फ मजीद पठान उम्र 39 वर्ष, 2. मुन्ना पठान पिता मंजी उर्फ मजीद पठान उम्र 40 वर्ष तथा 3. सरीफ पिता जानी पठान उम्र 24 वर्ष तीनों निवासी ग्राम महेबा (बोरी) थाना शाहनगर जिला पन्ना फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने फरार आरोपीगण 1. रसीद खान, 2. मुन्ना पठान तथा 3. सरीफ पठान तीनों निवासी ग्राम महेबा (बोरी) थाना शाहनगर को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 3-3 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेगुलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।
समाचार क्रमांक 21-2275
Comments
Post a Comment