पेंशन का भुगतान कियोस्क शाखा से संबंधित पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पर्यवेक्षक की उपस्थिति में 7 एवं 8 अगस्त को होगा पेंशन का भुगतान

पन्ना 02 अगस्त 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि सम्पूर्ण जिले में कियोस्क के माध्यम से वितरित की जाने वाली सामाजिक सहायता पेंशन का वितरण निर्वाध रूप से कराए जाने हेतु दिनांक 7 एवं 8 अगस्त को पेंशन का भुगतान कियोस्क शाखा के माध्यम से संबंधित पर्यवेक्षक की उपस्थिति में कराया जाएगा। पर्यवेक्षक हेतु अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है जो अपने समक्ष पेंशन का वितरण करना सुनिश्चित करेंगे एवं प्रपत्र पर जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

    उन्होंने समस्त ग्राम पंचायत सचिव/रोजगार सहायक को निर्देश दिए हैं कि इन दिनांकों को कियोस्क सेंटर पर उनकी ग्राम पंचायत के समस्त हितग्राहियों को जिनकी पेंशन कियोस्क शाखा से मिलती है को उपस्थित कराना सुनिश्चित करेंगे।
समाचार क्रमांक 29-2283

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा