केवायसी दस्तावेजों के साथ निःशुल्क प्राप्त करंे उज्ज्वला गैस कनेक्शन

पन्ना 02 अगस्त 18/जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत आर्थिक, सामाजिक, जातिगत जनगणना 2011 के तहत प्राप्त एएचएल टिन नम्बर एवं विस्तारित योजना की विभिन्न श्रेणियों के  तहत अन्त्योदय कार्डधारी, अनुसूचित जाति/जनजाति के परिवार/वनवासी/अति पिछडा वर्ग पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना के निःशुल्क गैस कनेक्शन की प्रदाय करने की व्यवस्था की गयी है। यह गैस कनेक्शन पात्र हितग्राहियों को गैस एजेन्सियों के माध्यम से दिलाए जा रहे हैं।

    इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि योजना के अन्तर्गत केवायसी आवेदन पत्र भरने के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के साथ ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, उचित मूल्य दुकान के विक्रेता, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के समूह तथा तेजस्विनी के समूह द्वारा फार्म भराए जाकर उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन निःशुल्क घर में पहुंचाकर प्रदान किए जाएंगे। जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि योजना का लाभ उठाएं और किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों अथवा खाद्य विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क करें।
समाचार क्रमांक 35-2289

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा