जनकल्याण योजना से सखी को मिला संबल
पन्ना 31 जुलाई 18/सखी बाई के पति की अचानक मृत्यु हो जाने से उसके परिवार में जैसे दुखों का पहाड़ टूट पडा। एक ओर जहां परिवार के मुखिया की मृत्यु से घर की अर्थव्यवस्था लडखडा गयी थी। वही दूसरी ओर हुई भावनात्मक क्षति से खुद को संभाल पाना सखी के लिए मुश्किल था। उसके पति जैसे-तैसे मजदूरी करके घर चला रहे थे। वे काफी समय से बीमार भी चल रहे थे। जिनका ईलाज कर्ज लेकर कराने की नौबत आ गयी थी। ईलाज के बाद भी सखी के पति सूरजदयाल गौड निवासी ग्राम मनौर जनपद पंचायत पन्ना अचानक बहुत बीमार हो गए और उनकी मृत्यु हो गयी। ऐसे समय में मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना ने सखी और उसके परिवार को बडा सहारा दिया।
शासन द्वारा असंगठित मजदूरों के लिए प्रारंभ की गयी मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के अन्तर्गत सूरजदयाल गौड ने अपना पंजीयन कराया था। जिसके अन्तर्गत योजना के प्रावधान अनुसार सूरजदयाल गौड की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी श्रीमती सखी बाई गौड को 2 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि और 5 हजार रूपये अन्त्येष्टि सहायता राशि प्रदान की गयी। अनुग्रह सहायता राशि से विपत्ति के ऐसे समय में उन्हें बडा संबल मिला। इससे उन्होंने अपने बेटे के साथ मिलकर पति के ईलाज के लिए लिया कर्ज चुका दिया है। इसके लिए सखी बाई शासन द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के माध्यम से परिवार के किसी सदस्य की तरह संकट की इस घडी में साथ देने के लिए आभार व्यक्त करती हैं।
समाचार क्रमांक 417-2251

Comments
Post a Comment