विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन

पन्ना 31 जुलाई 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया है कि 01 अगस्त 2018 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 31 जुलाई को किया गया है। आयोग द्वारा मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार एक अगस्त 2018 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 10 के अधीन प्रारूप-5 (अनुलग्नक-6) में पन्ना जिले की विधानसभा-58, गुनौर-59 (अजा.) एवं पन्ना-60 के समस्त मतदान केन्द्रों के साथ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में 31 जुलाई 2018 को किया जा चुका है।
समाचार क्रमांक 411-2245

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने 125 जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

नेशनल लोक अदालत 08 सितंबर को