सशक्तवाहिनी योजना महिलाओं/बालिकाओं को पुलिस की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण

पन्ना 31 जुलाई 18/कार्यालय जिला

    जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत ने बताया कि लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे बजे तक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना में निःशुल्क कक्षाओं का संचालन 10 मई 2018 से किया जा रहा है। कक्षाओं में बालिकाओं को गणित, सामान्य ज्ञान एवं तर्क शक्ति का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाएगा। शारीरिक प्रवीण्यता प्रशिक्षण होमगार्ड के मैदान में डिस्ट्रिक कमांडेंट श्री के.के. नरौलिया के मार्गदर्शन में सुबह 6 से 7 बजे तक दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा है कि ऐसी महिलाओं/बालिकाओं जो पुलिस की तैयारी करना चाहती है वह महिला एवं बाल विकास विभाग के सशक्त वाहिनी योजना के नोडल अधिकारी/कर्मचारी आशीष शर्मा (सामाजि कार्यकर्ता) मोबाईल नम्बर 9806160616 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं और निःशुल्क परीक्षा की तैयारी कर सकती हैं।
समाचार क्रमांक 407-2241


Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार