पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का नाम परिवर्तित

पन्ना 19 फरवरी 18/शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में आंशिक संशोधन किया गया है। अब इस योजना का नाम परिवर्तित कर दिया गया है। इस योजना का नाम पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के स्थान पर छात्रवृत्ति कक्षा 11 वीं, 12 वीं एवं महाविद्यालयीन रखा गया है। शासकीय व शासकीय स्ववित्तपोषी संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए आय का बंधन समाप्त कर दिया गया है। अशासकीय संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के शिक्षण शुल्क की वार्षिक आय सीमा 3 लाख से बढाकर 6 लाख कर दी गई है।
समाचार क्रमांक 175-455

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार