मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 01 फरवरी 18/तहसीलदार रैपुरा के प्रतिवेदन अनुसार शिवम पिता श्री परमलाल लोधी उम्र 13 वर्ष निवासी ग्राम मनकौरा तहसील शाहनगर को 19 सितंबर 2017 को सर्प ने काट लिया था जिसके उपचार के लिए कटनी ले जाते समय मृत्यु हो गयी थी। तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहनगर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक शिवम लोधी के निकटतम वैध वारिस उसके पिता परमलाल निवासी ग्राम मनकौरा तहसील रैपुरा जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार रैपुरा को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 11-291

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित