नेशनल लोक अदालत संबंधी प्रेस कान्फ्रेंस 5 फरवरी को

पन्ना 01 फरवरी 18/न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश सिंह राणा ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 10 फरवरी 2018 को सम्पूर्ण प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया है कि लोक अदालत के सफलतम आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे से जिला न्यायालय परिसर एडीआर सेंटर पन्ना में प्रेस कान्फ्रेसिंग का आयोजन जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेश कुमार कोष्टा की अध्यक्षता में किया जा रहा है। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेसिंग में समस्त पत्रकार/इलेक्ट्राॅनिक मीडिया से उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।
समाचार क्रमांक 09-289

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित