मुख्यमंत्री ने दी उपचार सहायता
पन्ना 01 फरवरी 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से एक जरूरतमंद को 25 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि ग्राम झालाडुमरी निवासी श्रीमती संतोष रानी जैन को उपचार के लिए 25 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि श्रीमती संतोषरानी जैन के उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू केंसर होस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर ईदगाह हिल्स भोपाल को जारी की गयी है।
समाचार क्रमांक 08-288
समाचार क्रमांक 08-288

Comments
Post a Comment