अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए डीएलएड दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि पूर्व में सम्पर्क कार्यक्रम तिथि 3 फरवरी से अध्ययन केन्द्रों में कार्यक्रम संचालित होना था। किन्तु अब नये निर्देशों की प्राप्ति एवं नये अध्ययन केन्द्र आवंटन के बाद ही सभी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अध्ययन केन्द्र में प्रवेश पंजीयन एवं सत्यापन के समय किसी भी प्रकार का कोई शुल्क देय नही है। कार्यक्रम संचालन से संबंधित सामग्री एनआईओएस पोर्टल एवं स्वयम पोर्टल पर उपलब्ध है। अप्रशिक्षित शिक्षकों को भरे गए फार्म में कोई सुधार कार्य करवाना है तो संबंधित दस्तावेज की छायाप्रति के साथ आवेदन राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल को प्रेषित किया जा सकता है।
समाचार क्रमांक 16-296

Comments
Post a Comment