बृहद कॅरियर अवसर रोजगार मेला 13 को

पन्ना 09 फरवरी 18/जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को कॅरियर के विविध अवसर उपलब्ध कराने के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 13 फरवरी को प्रातः 11 बजे से शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न निजी कम्पनियों द्वारा वेतनिक रोजगार के लिए साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। यह मेला उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। 
समाचार क्रमांक 81-361

Comments

Popular posts from this blog

श्री जुगल किशोर जी मंदिर में पुरानी सामग्री होगी नीलाम

खेल दिवस 29 अगस्त को स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएँ

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा