आपदा पीडित को उपचार सहायता स्वीकृत

पन्ना 09 फरवरी 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे हुए व्यक्ति को उपचार के लिए 12 हजार 700 रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुनौर तहसील के ग्राम मुडवारी निवासी रामकरण लोध गत दिनों आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इनका उपचार सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय में कराया गया। इस आशय का प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन से संतुष्ट होते हुए कलेक्टर श्री खत्री ने 12 हजार 700 रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर रामकरण लोधी को दिए जाने के आदेश दिए हैं। 
समाचार क्रमांक 82-362

Comments

Popular posts from this blog

श्री जुगल किशोर जी मंदिर में पुरानी सामग्री होगी नीलाम

खेल दिवस 29 अगस्त को स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएँ

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा