मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन आज जाएगी द्वारिकाधीश
पन्ना 09 फरवरी 18/संयुक्त कलेक्टर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन 10 फरवरी 2018 को द्वारिकाधीश के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि द्वारिकाधीश जाने के लिए 108 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया है। तीर्थदर्शन ट्रेन सतना स्टेशन से प्रस्थान करेगी। तीर्थयात्री तीर्थदर्शन ट्रेन से यात्रा पर जाने के लिए स्वयं के व्यय पर 10 फरवरी को रात्रि 10 बजे के पूर्व सतना रेलवे स्टेशन पहुंचे।
समाचार क्रमांक 88-368

Comments
Post a Comment