ग्रामीण तालाब को मछलीपालन/मत्स्याखेट के लिए दिया जाएगा पट्टे पर आवेदन 26 फरवरी तक

पन्ना 09 फरवरी 18/मत्स्य पालन नीति 2008 एवं त्रिस्तरीय पंचायतों को मत्स्योद्योग के अधिकार कार्यक्रम अन्तर्गत ग्राम पंचायत शिकारपुरा विकासखण्ड पवई के अधिकार क्षेत्र के ग्रामीण तालाब को मछलीपालन/मत्स्याखेट, सिंघाडा खेती, कमल गट्टा जल कृषि (फसल) हेतु 10 वर्ष के लिए पट्टे पर दिया जाना है। जिसका खसरा नं. 63 जलक्षेत्र 2.480 हेक्टेयर है। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने इच्छुक स्थानीय पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियां/स्व-सहायता समूह/मछुआ समूह 15 दिन के अन्दर 12 फरवरी से 26 फरवरी 2018 तक कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र पूर्ण भरकर कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग पन्ना में जमा कर सकते हैं। निर्धारित दिनांक एवं समय के पश्चात कोई भी आवेदन पत्र मान्य नही होगा। निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदन पत्रों का मध्यप्रदेश शासन की मत्स्य पालन नीति 2008 के प्रावधान अनुसार प्राथमिकताक्रम के अनुसार चयन किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि प्राथमिकता क्रम वंशानुगत मछुआ जाति/अनु.जन.जाति/अनु.जाति/पिछडा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की स्थानीय पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियां/स्व सहायता समूह एवं मछुआ समूह। लीज राशि का निर्धारण मत्स्य पालन नीति 2008 के प्रावधानुसार किया जाएगा। आवेदक एंव उनके रिश्तेदारों को पंचायत का पदाधिकारी नही होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नही होना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि समिति द्वारा आवेदन पत्र, निवास, जाति प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा प्रमाण पत्र, सदस्यों का बीपीएल सर्वेक्षण प्रमाण पत्र छायाप्रति, जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र, समिति का जलाशय लेने ठहराव/प्रस्ताव, समिति सदस्यों की सूची एवं वायलाय, समिति की विगत तीन वर्षो की अंकेक्षण रिपोर्ट एवं सदस्यों के मतदाता परिचय पत्र की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ जमा करना आवश्यक है। 

इसी प्रकार समूह द्वारा आवेदन पत्र, समूह गठन का ठहराव/प्रस्ताव, समूह के मुखिया का चयन एवं सदस्यों की सूची, सदस्यों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, जलाशय लेने का ठहराव/प्रस्ताव, सदस्यों के मतदाता परिचय पत्र छायाप्रति, बीपीएल राशन कार्ड की छायाप्रति, गरीबी रेखा के नीचे का सर्वेक्षण प्रमाण पत्र समूह के बैंक खाता की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ जमा करना आवश्यक है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग पन्ना में शासकीय कार्य दिवसों एवं कार्यालयीन समय में विस्तृत विवरण देखा जा सकता है, या सम्पर्क कर सकते है। 


समाचार क्रमांक 90-370

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित