तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 3 अनुरक्षक नियुक्त
पन्ना 09 फरवरी 18/संयुक्त कलेक्टर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में 10 फरवरी 2018 को तीर्थदर्शन ट्रेन द्वारिकाधीश के लिए प्रस्थान करेगी। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए 3 अनुरक्षक नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि सहायक गे्रड-3 तहसील अमानगंज सुखदेव सिंह धुर्वे (7987448719), सहायक अध्यापक छेवला संकुल शाहनगर दिनकर पांडे (9584817600) तथा पटवारी तहसील कार्यालय पन्ना प्रदीप कुमार खरे को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने अनुरक्षकों को निर्देश दिए है कि बिना टिकिट किसी भी व्यक्ति को तीर्थ यात्रा में न ले जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि यदि कोई चयनित व्यक्ति किसी कारणवश तीर्थयात्रा में नही जाता है तो उसके स्थान पर अन्य किसी व्यक्ति को कतई नही ले जाएं। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अनुरक्षक इसके लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।
समाचार क्रमांक 89-369
Comments
Post a Comment