मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के शत प्रतिशत प्रकरण मंजूर

पन्ना 14 जनवरी 18/शिक्षित बेरोजगार युवकों को नवीन उद्योगों की स्थापना द्वारा स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रारंभ की गयी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के शतप्रतिशत प्रकरण बैंक द्वारा मंजूर हो चुके हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया कि इस योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 20 प्रकरणों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक बैंकों में 34 प्रकरण प्रेषित किए जा चुके है। जिसमें से 20 प्रकरण स्वीकृत एवं 17 प्रकरण वितरित किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग के 15 प्रकरण, अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति के 2 प्रकरण तथा आदिवासी वित्त विकास निगम के 3 प्रकरण बैंक द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें से अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति एवं आदिवासी वित्त विकास निगम के शत प्रतिशत प्रकरण  वितरित करा दिए गए हैं। कलेक्टर ने उद्योग विभाग के शेष 3 प्रकरणों में भी शत प्रतिशत वितरण शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए हैं।
समाचार क्रमांक 116-116

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा