प्रेरणा संवाद के लिए विद्यालय आवंटित

पन्ना 14 जनवरी 18/शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में प्रेरणा संवाद कार्यक्रम का आयोजन 15 जनवरी से 30 जनवरी के मध्य किया जाना है। जिसके परिपालन में कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा जिले के विद्यालयों में प्रेरणा संवाद करने के लिए जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आवंटित किए गए हैं। यह प्रेरणा संवाद कार्यक्रम कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के संबंध में प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। संवाद के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग की इन योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित जनप्रतिनिधिगण से अनुरोध करते हुए एवं अधिकारियों को निर्देश देते हुए प्रेरणा संवाद के उपरांत निर्धारित प्रपत्र में फीडबेक भरकर जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना के माध्यम से प्रस्तुत करने हेतु कहा है।
समाचार क्रमांक 115-115

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा