Posts

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरित

Image
पन्ना 01 अक्टूबर 18/माह सितंबर 2018 में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को कलेक्ट्रेट सभागार में 01 अक्टूबर 2018 को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा शाॅल, श्रीफल भेट कर पीपीओ वितरित किए गए।     इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला पंेशन अधिकारी श्री टी.एन. टेकाम ने बताया कि डाॅ. सुरेन्द्र सिंह भदौरिया कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक पन्ना, श्री जीतेन्द्र कुमार मिश्रा कार्यालय पशु चिकित्सा सेवाएं पन्ना, श्रीमती सुभद्रा राजपूत कार्यालय आदिम जाति कल्याण विभाग पन्ना, श्री दिनेश कुमार पटैरिया कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पन्ना, श्री मुन्नी लाल त्रिपाठी कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गुनौर, श्री भगवानदास चैधरी भृत्य कार्यालय तहसीलदार देवेन्द्रनगर तथा श्री हीरालाल अहिरवार भृत्य कार्यालय तहसीलदार शाहनगर को पीपीओ वितरित किए गए हैं। समाचार क्रमांक 03-3118

जिले में शांति बहाली के लिए कलेक्टर ने किया 5 लोगों को जिला बदर

Image
पन्ना 01 अक्टूबर 18/जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना के प्रतिवेदन पर संतुष्ट होते हुए जिले के विभिन्न थाना अन्तर्गत निवासी 5 आपराधिक प्रावृत्ति के व्यक्तियों को जिला बदर कर दिया है। इस कार्यवाही से जिले में शांति बहाली होगी।         इस संबंध में प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार अपराधी हरशरण निवासी ग्राम पिपरवाह एवं प्रीतम यादव निवासी पिपरवाह थाना अमानगंज के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हुए हैं। यह दोनों व्यक्ति आदतन अपराधी है। इनके द्वारा मारपीट, जुआ, सट्टा, अवैध शराब विक्रय आदि अपराध घटित किए जाते थे।     इसी प्रकार अनिल सिसौदिया निवासी कंजडाना मोहल्ला देवेन्द्रनगर, द्वारा अवैध शराब परिवहन, मारपीट, लूट, अवैध वसूली आदि अपराध घटित किए जा रहे थे इसके विरूद्ध विभिन्न धाराओं में विभिन्न व्यक्तियों द्वारा देवेन्द्रनगर थाने में प्रकरण दर्ज कराए गए हैं। संतोष कुमार रजक निवासी ककरहटी थाना कोतवाली पन्ना द्वारा लगातार लोगों को गुमराह कर धन वसूलना, सट्टा पर्ची एवं सम्पत्ति संबंधी अपराध घटित कर लोगों को ...

नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक 27 अक्टूबर को

Image
पन्ना 01 अक्टूबर 18/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 08 दिसंबर 2018 (शनिवार) को सम्पूर्ण प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।     उन्होंने बताया है कि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों को रखे जाने एवं निराकरण के संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेश कुमार कोष्टा की अध्यक्षता में दिनांक 27 अक्टूबर 2018 को दोपहर 2 बजे से न्यायालय परिसर एडीआर सेंटर पन्ना में बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की है। समाचार क्रमांक 05-3120

मुख्यमंत्री ने दो जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

Image
पन्ना 01 अक्टूबर 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से दो जरूरतमंदों को उपचार के लिए 65 हजार रूपये की सहायता दी है। अपर कलेक्टर ने बताया है कि श्री प्यारेलाल कुशवाहा निवासी अमानगंज को उपचार के लिए 40 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि श्री कुशवाहा के उपचार के लिए केयर होस्पिटल 86 मोतिया तालाब ताजुल मस्जिद भोपाल को जारी की गयी है। इसी प्रकार सुश्री प्रभा चैधरी निवासी पटनाकला पवई को उपचार के लिए 25 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि सुश्री प्रभा चैधरी के उपचार के लिए चिरायु मेडिकल काॅलेज एण्ड होस्पिटल भैंसाखेडी भोपाल को जारी गयी है। समाचार क्रमांक 06-3121

पेंशन का भुगतान कियोस्क शाखा के माध्यम से 6 अक्टूबर को

Image
पन्ना 01 अक्टूबर 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि बैंक शाखा से 5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर स्थित ग्राम पंचायतों में पेंशन वितरण कार्य बैंकिंग करस्पोन्डेंट (बीसी)/कियोस्क के माध्यम से कराए जाने हेतु शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं। सम्पूर्ण जिले में बैंकिंग करस्पोन्डेंट (बीसी)/कियोस्क के माध्यम से सामाजिक सहायता पेंशन का वितरण निर्वाध रूप से कराए जाने हेतु पूर्व माह की भंाति इस माह भी दिनांक 6 अक्टूबर 2018 को पेंशन का भुगतान करस्पोन्डेंट (बीसी)/कियोस्क शाखा के माध्यम से किया जाना है, जिसका कियोस्कवार/ग्राम पंचायतवार तैनात पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पेंशन का भुगतान कराया जाएगा।     उन्होंने समस्त ग्राम पंचायत सचिव/रोजगार सहायक को निर्देश दिए हैं। दिनांक 6 अक्टूबर 2018 को कियोस्क सेंटर पर उनकी ग्राम पंचायत के समस्त पेंशन हितग्राहियों को जिनकी पेंशन कियोस्क शाखा से मिलती है को उपस्थित कराना सुनिश्चित करेंगे। पर्यपेक्षण हेतु तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी जो पूर्व में जारी आदेश से लगाई गयी थी अपने समक्ष पेंशन का वितरण करा...

प्रदेश में मद्य निषेध सप्ताह चलाया जाएगा आज से

Image
पन्ना 01 अक्टूबर 18/गाँधी जयंती के अवसर पर प्रदेश में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2018 तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति गाँधी जयंती 2 अक्टूबर से आयोजित मद्य निषेध सप्ताह में समाज में मद्यपान, तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों/द्रव्यों के दुष्परिणामों से छात्र-छात्राओं और समाज को अवगत कराया जाता है। सप्ताह में शासन के शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, महिला-बाल, परिवहन, पुलिस, खेल एवं युवक कल्याण, स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग और स्थानीय संस्थाओं द्वारा जन-जागृति के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्वयंसेवी संगठनों से भी सहयोग प्राप्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के लिये कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। जागरूकता कार्यक्रमों के अन्तर्गत मद्य निषेध की प्रतिज्ञा और शपथ-पत्र भरवाना, प्रदर्शनी, शैक्षणिक सं...

जंगल काटेज कैम्पस/हाथी कैम्प हिनौता में हाथी जन्मोत्सव आज

Image
पन्ना 01 अक्टूबर 18/उप संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व ने बताया है कि पन्ना टाइगर रिजर्व अन्तर्गत इस वर्ष वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का प्रारंभ 02 अक्टूबर 2018 को ‘‘हाथी जन्मोत्सव’’ मनाकर किया जा रहा है। कार्यक्रम जंगल काटेज कैम्पस/हाथी कैम्प हिनौता गैट में 2 अक्टूबर को दोपहर 11 बजे से आयोजित किया गया है। उन्होंने आमंत्रितों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया हैं। वाहन व्यवस्था प्रातः 10 बजे से क्षेत्र संचालक कार्यालय पन्ना टाइगर रिजर्व प्रांगण में की गयी है। समाचार क्रमांक 09-3124

गांधी जयंती पर आज शुष्क दिवस घोषित

Image
पन्ना 01 अक्टूबर 18/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनोज खत्री ने 2 अक्टूबर 2018 महात्मा गांधी जयंती को शुष्क दिवस घोषित कर दिया है। इस संबंध में जारी आदेशानुसार जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने तथा मद्य भण्डारगृह पन्ना/अमानगंज से किसी प्रकार का मदिरा का क्रय-विक्रय एवं परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। समाचार क्रमांक 10-3125

पोर्टल पर परिवार व व्यक्तियों की जानकारी शुद्ध प्रमाणिक रखने के निर्देश

पन्ना 01 अक्टूबर 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि समग्र पोर्टल पर ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर निवासरत समस्त परिवारों व व्यक्तियों की मूलभूत जानकारी नाम, जन्मतिथि (आयु), लिंग, वैवाहिक स्थिति, माता-पिता का नाम, पता इत्यादि के संधारण का दायित्व संबंधित ग्राम पंचायत सचिव व वार्ड प्रभारी का है। पोर्टल पर परिवार व व्यक्तियों की मूलभूत जानकारी का शुद्ध, प्रमाणिक एवं विश्वसनीय होना अत्यंत आवश्यक है, मूलभूत जानकारी के शुद्ध न होने की स्थिति में पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित हो सकता है।     उन्होंने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका पन्ना, नगर परिषद ककरहटी, देवेन्द्रनगर, अजयगढ, अमानगंज एवं पवई से कहा है कि दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए संबंधितों को निर्देशित करें कि समग्र पोर्टल पर दर्ज समस्त परिवारों एवं व्यक्तियों की जानकारी पोर्टल पर शुद्ध, प्रमाणिक एवं विश्वसनीय हो। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। समाचार क्रमांक 11-3126

अनियमितता बरतने पर 18 शिक्षकों के विरूद्ध की गयी अनुशासनात्मक कार्यवाही

पन्ना 01 अक्टूबर 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा दिनांक 28 सितंबर 2018 को जिले के विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में शाला बंद पाए जाने/शिक्षकों के अनुपस्थित पाए जाने अथवा छात्रों का शैक्षणिक स्तर न्यून पाए जाने/बेसलाइन के स्थान पर परम्परांगत तरीके से अध्यापन कार्य कराए जाने के विरूद्ध डाॅ. मिश्रा द्वारा कार्यवाही की गयी है।     इस संबंध अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अशोक चतुर्वेदी ने बताया है कि सुदेव राय सहा.शिक्षक शा.प्रा.शा. कुंजवन, गंगा प्रसाद शर्मा सहा.शि. शा.प्रा.शा खजरी कुडार एवं रामकुमार शर्मा सहा.शि. शा.प्रा.शा सिमरा का निलंबन आदेश जारी किया गया है। प्रेमप्रकाश मिश्रा सहा.शि. शा.प्रा.शा जरूआपुर की विभागीय जांच संस्थित की गयी है। श्रीमती उमा शुक्ला सहायक वार्डन पारधी बालिका छात्रावास कुंजवन को सेवा समाप्ति का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। अनिल कुमार गुप्ता भृत्य मा.शा. कंुजवन के दिनांक 23 फरवरी 2015 से अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधीजन की सेवा समाप्ति क...