Posts

जिला स्तरीय मीडिया सेल गठित:सहायक संचालक जनसंपर्क पन्ना को मीडिया सेल का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Image
जिला स्तरीय मीडिया सेल गठित सहायक संचालक जनसंपर्क पन्ना को मीडिया सेल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म 0 प्र 0 भोपाल द्वारा जिला स्तर पर गठित मीडिया मॉनीटरिंग सर्टीफिकेषन कमेटी द्वारा किये जाने वाले कार्यां की सूचना हेतु जिला स्तर पर मीडिया सेल का गठन करने के निर्देष दिये गये हैं। जिसके पालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री द्वारा एमसीएमसी कमेटी द्वारा किये जाने वाले कार्यां/निर्णयों को प्रकाषित करने हेतु जिला स्तरीय मीडिया सेल का गठन किया गया है। सहायक संचालक जनसंपर्क पन्ना को मीडिया सेल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जबकि श्री उमाषंकर दुबे निर्वाचन पर्यवेक्षक स्थानीय निर्वाचन संलग्न जिला निर्वाचन कार्यालय पन्ना एवं श्री सुधीर कुमार धामी सहायक ग्रेड- 3 जनसंपर्क विभाग पन्ना को सहयोगी का दायित्व सौंपा गया है।

गौरा को पन्ना तहसील में शामिल करने प्रस्ताव भेजने के निर्देष

गौरा को पन्ना तहसील में शामिल करने प्रस्ताव भेजने के निर्देष पन्ना 02 सितंबर 18/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार पन्ना द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्रामवासियों द्वारा ग्राम पंचायत गौरा को पन्ना तहसील में शामिल किया जाये। इस संबंध में उन्होंने तहसीलदार पन्ना को शासन नियमों के अनुसार विधिवत प्रस्ताव तैयार कर अधीक्षक भू-अभिलेख जिला पन्ना को भेजने के निर्देष दिये हैं।

मतदाता सूची से हटाये जायेंगे स्थायी वारंटियों के नाम

मतदाता सूची से हटाये जायेंगे स्थायी वारंटियों के नाम   पन्ना 02 सितंबर 18/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेष भोपाल द्वारा प्रसारित निर्देषों के अनुसार स्थायी वारंटियों के नाम स्वविवेक से कार्यवाही करते हुये मतदाता सूची से हटाये जाने हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा पूर्व में पत्र प्रेषित कर 06 माह या उससे अधिक अवधि के गैर-जमानती वारंटियों की थानावार सूची भेजकर कार्यवाही करने के निर्देष समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदारों को दिये गये थे। जिस संबंध में तहसीलदार गुन्नौर द्वारा 07 एवं तहसीलदार अजयगढ़ द्वारा 08 स्थायी वारंटी की कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। शेष तहसीलदारों से जानकारी अप्राप्त है। उन्होंने शेष सभी तहसीलदारों से यह जानकारी निर्धारित प्रारूप में अविलंब भेजने के निर्देष दिये हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए ईनाम घोषित

आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए ईनाम घोषित पन्ना 02 सितंबर 18/ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह द्वारा जिले के कोतवाली पन्ना के गुम अथवा अपहृत बालक/बालिकाओं की तलाश के लिए ईनाम की राशि घोषित की गयी है। यह ईनाम की राशि बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी में सहयोग एवं संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी कराने में सहयोग देने वालों को दिया जाएगा।                पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना कोतवानी पन्ना के अन्तर्गत गुमशुदा कु. रोजी बानो पिता करीम मोहम्मद उम्र 15 साल निवासी ककरहटी , कु. सरस्वती पिता रामसजीवन उम्र 15 साल निवासी ग्राम वसई एवं कु. पूनम कुषवाहा पिता रामकिषुन उम्र 15 साल निवासी आगरा मोहल्ला के अपराध में अज्ञात आरोपी पर 4-4 हजार रूपये तथा कु. प्रीति पिता नत्थू चर्मकार उम्र 15 साल निवासी ककरहटी थाना कोतवाली पन्ना के अपराध में अज्ञात आरोपी पर 2 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। आरोपियों को जो कोई विधि संगत शक्तियों का प्रयोग कर गिरफ्तार कराएगा या...

प्रषिक्षण निरस्त

प्रषिक्षण निरस्त पन्ना 02 सितंबर 18/ उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पन्ना के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों का प्रषिक्षण 03 सितंबर 2018 को शा. छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में आयोजित किया गया था। दिनांक 03 सिंतबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण यह प्रषिक्षण निरस्त कर दिया गया है। यह प्रषिक्षण अब स्वास्थ्य विभाग के साथ 05 सिंतबर 2018 को आयोजित होगा।

उल्टी दस्त से प्रभावित ग्राम जमुनियां पहुंचे सीएमएचओ डॉ. तिवारी

Image
उल्टी दस्त से प्रभावित ग्राम जमुनियां पहुंचे सीएमएचओ डॉ. तिवारी पन्ना 02 सितंबर 18/ ग्राम जमुनियां , बरहा में लोगों के उल्टी दस्त से पीड़ित होने की सूचना मिलने पर डॉ. एल.के. तिवारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिनांक 02 सितम्बर 2018 को ग्राम जमुनियां , बरहा में स्वयं उपस्थित होकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान इस ग्राम में कुल 12 मरीजों के उल्टी दस्त से प्रभावित होने की जानकारी मिली। जिनमें से 5 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुनौर एवं 2 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमानगंज में ईलाज के लिए रेफर किया गया था।   वहां उनका ईलाज किया जा रहा है एवं एक 70 वर्षीय वृद्ध की ईलाज उपरांत सीएचसी गुनौर में मृत्यु हो गई है। शेष सभी उल्टी दस्त से पीड़ित वर्तमान में स्वस्थ्य है एवं चिकित्सीय दल की ड्यूटी लगाकर उनके उपचार हेतु निरंतर ग्राम में निगरानी की जा रही है।              सीमएचओ डॉ. तिवारी द्वारा जानकारी लेने पर ग्रामवासियां ने बताया कि ग्राम के एक विशेष क्षेत्र के लोग जो प्रभावित हुए है उनक...

तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित जूते-चप्पल में नहीं कोई रसायन

तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित जूते-चप्पल में नहीं कोई रसायन पन्ना 02 सितंबर 18/ वनमण्डलाधिकारी उत्तर सामान्य वनमण्डल ने बताया कि उत्तर वनमण्डल में कुल 28530 तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूते-चप्पलों का वितरण मध्यप्रदेष राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल के माध्यम से किया गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूते-चप्पलों का वितरण करने के पूर्व प्री डिलीवरी टेस्टिंग एवं पोस्ट डिलीवरी टेस्टिंग कराई गई है। सामग्री का भली-भांति परीक्षण देष के प्रतिष्ठित सीएसआईआरके केन्द्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान चेन्नई के माध्यम से कराया गया है। परीक्षण की दोनों जटिल प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद पूर्ण रूप से संतुष्ट होने पर संग्राहकों को जूते-चप्पल वितरित किये गये थे। किन्तु कुछ लोगों द्वारा यह भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है कि इन जूते-चप्पलों में त्वचा कैंसर उत्पन्न करने वाले रसायन हैं। उन्होंने सभी तेंदूपत्ता संग्राहकों को स्पष्ट करते हुए कहा है कि सामग्री वितरित करने के पूर्व सभी मानकों का परखा गया है , किसी भी तरह की अफवाहों से प्रभावित न हों और बिना किसी भय के जूते-चप्पल का उपयोग करें।

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक तत्परता के साथ समय अवधि के अन्दर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए

Image
पन्ना 01 सितंबर 18/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गयी। गत दिवस आयोजित इस बैठक में कलेक्टर द्वारा आरसीएमएस पोर्टल पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, राजस्व वसूली, भूअर्जन एवं राशि वितरण, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि के प्रकरणों की अनुविभागवार एवं तहसीलवार विस्तृत समीक्षा की गयी। इसके अलावा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों, समय सीमा एवं जनसुनवाई के लंबित पत्रों तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा से बाह्य प्रकरणों की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी। इस दौरान समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अधीक्षक भूअभिलेख, समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। बैठक में आरसीएमएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि समस्त राजस्व अधिकारी उनके न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराएं। प्रकरणों में सुनवाई के लिए अनावश्यक रूप से लम्बी तिथि न दी जाए। प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करते हुए आरसीएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। सीएम हेल्...

वन्दे मातरम् से शुरू हुए कार्यालय

Image
पन्ना 01 सितंबर 18/माह के प्रथम दिन जिले के कार्यालयों में वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ हुई। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने वन्दे मातरम् का गायन कराया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कार्यालयों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। समाचार क्रमांक 01-2690

डाॅ. तिवारी द्वारा आशा प्रोत्साहन राशि के वितरण की दी गई जानकारी

Image
पन्ना 01 सितंबर 18/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एल.के. तिवारी द्वारा 31 अगस्त 2018 को जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्ष 2018-19 में आशाओं को प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि मंे संशोधन किया गया है। आशा प्रोत्साहन राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर प्रतिमाह दिनांक 01 से 07 तारीख तक अनिवार्यतः कर दिये जाने के निर्देश दिए गए हैं। आशा प्रोत्साहन राशि भुगतान के पूर्व आशा साफ्टवेयर में दर्ज करना अनिवार्य है। आशा के भुगतान बाउचर का सत्यापन आशा डायरी के माध्यम से किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान के लिये आवश्यक शर्ते सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि आशा ग्राम में ही निवास करती हो, 01 सितम्बर से लगातार 06 माह तक आशा बैठक तथा ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में शामिल हो, 01 अप्रैल 2018 से आशा डायरी पूर्णतः अपडेट की गयी हो, सितम्बर 2017 के बाद से उसका कार्य प्रदर्शन 75 प्रतिशत या उससे अधिक हो, इसके बाद आशा कार्यकर्ता के द्वारा गर्भावास्था के दौरान 14 दिन के अंदर जांच करायी गयी हो, एचबीएनसी के दिशा निर्देशों के अनुरूप माह मंे जन्म लिए समस्त प्रसूताओ...