जिला स्तरीय मीडिया सेल गठित:सहायक संचालक जनसंपर्क पन्ना को मीडिया सेल का नोडल अधिकारी बनाया गया है।


जिला स्तरीय मीडिया सेल गठित

सहायक संचालक जनसंपर्क पन्ना को मीडिया सेल का नोडल अधिकारी बनाया गया है।



मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म0प्र0 भोपाल द्वारा जिला स्तर पर गठित मीडिया मॉनीटरिंग सर्टीफिकेषन कमेटी द्वारा किये जाने वाले कार्यां की सूचना हेतु जिला स्तर पर मीडिया सेल का गठन करने के निर्देष दिये गये हैं। जिसके पालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री द्वारा एमसीएमसी कमेटी द्वारा किये जाने वाले कार्यां/निर्णयों को प्रकाषित करने हेतु जिला स्तरीय मीडिया सेल का गठन किया गया है। सहायक संचालक जनसंपर्क पन्ना को मीडिया सेल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जबकि श्री उमाषंकर दुबे निर्वाचन पर्यवेक्षक स्थानीय निर्वाचन संलग्न जिला निर्वाचन कार्यालय पन्ना एवं श्री सुधीर कुमार धामी सहायक ग्रेड-3 जनसंपर्क विभाग पन्ना को सहयोगी का दायित्व सौंपा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

एक अक्टूबर से मनाया जाएगा वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को