आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए ईनाम घोषित


आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए ईनाम घोषित


पन्ना 02 सितंबर 18/ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह द्वारा जिले के कोतवाली पन्ना के गुम अथवा अपहृत बालक/बालिकाओं की तलाश के लिए ईनाम की राशि घोषित की गयी है। यह ईनाम की राशि बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी में सहयोग एवं संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी कराने में सहयोग देने वालों को दिया जाएगा।

               पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना कोतवानी पन्ना के अन्तर्गत गुमशुदा कु. रोजी बानो पिता करीम मोहम्मद उम्र 15 साल निवासी ककरहटी, कु. सरस्वती पिता रामसजीवन उम्र 15 साल निवासी ग्राम वसई एवं कु. पूनम कुषवाहा पिता रामकिषुन उम्र 15 साल निवासी आगरा मोहल्ला के अपराध में अज्ञात आरोपी पर 4-4 हजार रूपये तथा कु. प्रीति पिता नत्थू चर्मकार उम्र 15 साल निवासी ककरहटी थाना कोतवाली पन्ना के अपराध में अज्ञात आरोपी पर 2 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। आरोपियों को जो कोई विधि संगत शक्तियों का प्रयोग कर गिरफ्तार कराएगा या बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी में सहयोग करेगा या गिरफ्तार करने एवं बालक/बालिकाओं की सूचना देगा उसे पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। ईनाम वितरण पर पुलिस अधीक्षक पन्ना का अंतिम निर्णय होगा। इस निर्णय के विरूद्ध किसी भी न्यायालय में अपीलीय कार्यवाही का अधिकारी वादियों को नहीं होगा।

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित