Posts

गठित दलों द्वारा शालाओं का किया गया निरीक्षण

Image
पन्ना 25 अगस्त 18/जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना ने बताया है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा शालाओं के निरीक्षण हेतु 3 स्तरीय दल गठित किए गए हैं। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी के दल को सब्दुआ संकुल, प्राचार्य डाईट के दल को मोहन्द्रा एवं कुंवरपुर तथा जिला परियोजना समन्वयक के दल को मैन्हा संकुल के स्कूलों का निरीक्षण करने का दायित्व दिया गया। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त 2018 को तीनों दलों द्वारा अपने-अपने संकुल केन्द्र अन्तर्गत विद्यालयांे का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी दल द्वारा सब्दुआ संकुल अन्तर्गत आने वाली शालाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए परन्तु बच्चों का शैक्षणिक स्तर न्यून पाया गया। डाईट प्राचार्य दल द्वारा मोहन्द्रा, कुंवरपुरा संकुल अन्तर्गत आने वाली शालाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हाईस्कूल मोहन्द्रा में प्राचार्य एम.एस. यादव, अध्यापक सरदार सिंह एवं अनिल पटेल, सहायक अध्यापक अवधलाल पटेल निरीक्षण दिनांक को अनुपस्थित पाए गए। हाईस्कूल कुंवरपुर में शिक्षक उपस्थित एवं कक्षाएं संचालित पायी ...

कालिदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित होंगी प्रतियोगिताएं

Image
पन्ना 25 अगस्त 18/जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा उज्जैन मंे संस्कृत भाषा के विकास हेतु राज्य स्तरीय कालिदास समारोह का आयोजन किया जाना है। विद्यालयीन छात्र/छात्राओं के लिए शाला स्तर, जिला विकासखण्ड स्तर तथा संभाग स्तर पर चित्रांकन श्लोक पाठ एवं नृत्य नाटिका प्रतियोगिता के उपरांत चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय कालिदास समारोह में सहभागिता करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी कालिदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रतियोगिताएं शाला स्तर पर 24 अगस्त को, विकासखण्ड स्तर पर 6 एवं 7 सितंबर 2018, जिला स्तर पर 15 अक्टूबर, संभाग स्तर पर 26 अक्टूबर तथा राज्य स्तर पर 6 एवं 8 दिसंबर 2018 को आयोजित की जाएंगी। कालिदास समारोह के स्तरवार आयोजन स्थल व नोडल अधिकारी इस प्रकार होंगे। शाला स्तर पर संस्था प्रधान, विकासखण्ड स्तर पर प्राचार्य उत्कृष्ट उमावि., जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में शा आर.पी. उत्कृष्ट उमावि. पन्ना प्रथम स्थान प्राप्त चयनित प्रतिभागी क्रमशः शाला से विकासखण्ड स्तर पर, विकासखण्ड से जिला स्तर पर...

मतदाता जगरूकता रैली एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

Image
पन्ना 25 अगस्त 18/कार्यालय प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना के दिशा-निर्देशन में शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना की छात्राओं द्वारा मतदाता रैली में भाग लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पन्ना जिले में आयोजित स्वीप गतिविधियों में जोर शोर से भाग लिया। इसी क्रम में गतदिवस महाविद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया तथा प्रतियोगिता का परिणाम जिला स्वीप नोडल अधिकारी पन्ना को प्रेषित किया गया। महाविद्यालय में नियुक्त कैम्पस एम्बेसडरों तथा महाविद्यालय स्वीप नोडल आफीसर द्वारा लगातार नवीन प्रवेशित छात्राओं को जिनकी उम्र 01 जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है एवं पूर्व प्रवेशित छात्राओं से अपने-अपने नाम मतदाता सूची में जोडने हेतु फार्म नं0 6 प्रदाय किये गये है तथा नाम जुडवाने हेतु प्रेरित किया गया। अभी तक महाविद्यालय स्तर से कुल 50 छात्राओं के फार्म नं0 06 संबंधित तहसील कार्यालय को प्रेषित किये जा चुके है। समाचार क्रमांक 344-2595 ...

मेधावी छात्राओं के लिये प्रतिभा किरण योजना

Image
पन्ना 25 अगस्त 18/प्रतिभा किरण योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की मेधावी छात्राओं को शिक्षा का स्तर बढाने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह लाभ उन छात्राओं को मिलता है, जिन्होंने शहर की पाठशाला से 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हो। उसे उत्तीर्ण वाले वर्ष में ही उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेना जरूरी है। उसे परम्परागत उपाधि पाठयक्रम के लिए प्रतिवर्ष पांच सौ रुपए प्रतिमाह दस माह तक तथा तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए 750 रुपए प्रतिमाह का प्रोत्साहन दिया जाता है। शहरी गरीब परिवारों में मेधावी छात्रा कॉलेज में पढना चाहती है। लेकिन इसमें पैसे की कमी आडे आती है। इस योजना के क्रियान्वयन से अब यह अड़चन दूर हो गयी है। समाचार क्रमांक 345-2596

गठित संयुक्त जांच दल द्वारा मिष्ठान भण्डार व होटलों की जांच

Image
पन्ना 24 अगस्त 18/जिला आपूर्ति अधिकारी पन्ना ने बताया है कि कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार 24 अगस्त 2018 को गठित संयुक्त जांच दल द्वारा जिले में मिष्ठान भण्डार व होटलों की जांच की गयी। श्री भूपेन्द्र रावत डिप्टी कलेक्टर पन्ना, सुश्री नम्रता उप पुलिस अधीक्षक पन्ना, सुश्री सरिता अग्रवाल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, श्री अरूण पटैरिया मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं श्रीमती नीतू खरे एवं श्री दिनेश गडिरया औषधी प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की गयी। उन्होंने बताया कि बल्देव स्वीट्स, केशरवानी स्वीट्स, राजाहोटल, न्यू शिवम कानपुर स्वीट्स, कानपुर स्वीट्स मार्टस एवं बस स्टैण्ड के होटलों की जांच कर मिठाई के सेम्पल लिए गए तथा घरेलु गैस सिलेण्डरों को जप्त करने की कार्यवाही की गयी। जांच दल द्वारा संबंधितांे को स्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में निर्देशित किया गया है।  समाचार क्रमांक 324-2575

एक दिवसीय पैरालीगल वालेन्टियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Image
पन्ना 24 अगस्त 18/मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 24 अगस्त 2018 को ए.डी.आर. सभागृह जिला न्यायालय परिसर पन्ना में श्री राजेश कुमार कोष्टा जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना द्वारा दीप प्रज्जवलन कर एवं महात्मा गाॅधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर ’एक दिवसीय पैरालीगल वालेन्टियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया गया। पैरालीगल वालेन्टियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री अरूण कुमार सिंह प्रधान न्यायाधीश - कुटुम्ब न्यायालय, श्री माखनलाल झोड़ सचिव-जि.वि.से.प्रा., श्री मनोज कुमार तिवारी न्यायिक मजिस्टे््रट, श्रीमती वंदना सिंह न्यायिक मजिस्टे््रट, श्री मुहम्मद जीलानी जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री दिनेश इमले जेल अधीक्षक जिला जेल पन्ना, श्रीमती ज्योति पांडे महिला सशक्तिकरण अधिकारी, चाईल्ड लाईन, लोकसेवा गारण्टी योजना कार्यालय से संबद्ध प्रतिनिधिगण द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना, तालुक विधिक सेवा समिति पवई एवं अजयगढ़ अन्तर्गत सूचीबद्ध, उपस्थित पैरा...

पन्ना में निकली मतदाता जागरूकता की अभूतपूर्व रैली कलेक्टर ने किया हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ

Image
पन्ना 24 अगस्त 18/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री के दिशा निर्देशन में पन्ना जिले में आज एक अभूतपूर्व भव्य मतदाता रैली का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट महेंद्र भवन से इस रैली का शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उनके साथ जिले के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। इस रैली में लगभग 2000 स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पन्ना जिले में स्वीप गतिविधियों का जोर-शोर से आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पन्ना जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय एवं स्कूलों के बच्चों की रैली कलेक्ट्रेट परिसर महेंद्र भवन से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई छत्रसाल पार्क में समाप्त हुई।     इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. विनय श्रीवास्तव ने बताया कि इस रैली में सबसे आगे एनसीसी सीनियर डिवीजन छत्रसाल शासकीय महाविद्यालय का दल चल रहा था, उसके पीछे छत्रसाल...

अब सोफिया भी खिलखिलाकर हंसेगी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से उपचार हुआ संभव

Image
पन्ना 24 अगस्त 18/जब सोफिया का जन्म हुआ तब नर्सो ने बताया कि उसके मुंह के ऊपरी तालू मंे छेद है तो उसकी माॅ को यकीन नही हुआ। सोफिया की माॅ ने बताया कि सोफिया को जब दूध पिलाया तो नाक से बाहर निकल आता था। यह देखकर उन्हें सोफिया की गहरी चिंता हुई। तभी नर्सो ने बताया कि घबराने की कोई जरूरत नही है। इसका आपरेशन द्वारा ईलाज संभव है। लेकिन यह आपरेशन एक वर्ष की उम्र के बाद होता है। यह सुनकर सोफिया की माॅ को थोडी राहत तो मिली। लेकिन यह एक वर्ष का समय काटना उनके लिए बेहद कठिन था। सोफिया ठीक से न तो दूध पी पाती थी और न ही कुछ और खा पाती थी। जिसके कारण वह कमजोर होती जा रही थी।     सोफिया का परिवार पन्ना जिले के पवई विकासखण्ड में रहता है। सोफिया की एक बडी बहन भी है। जिसकी उम्र 2 वर्ष है। सोफिया का ईलाज संभव है यह जानकर उसका परिवार उम्मीद बांधे एक साल का वक्त गुजार तो रहा था लेकिन सोफिया के पिता मोहम्मद शकील एक छोटी दुकान चलाकर अपने परिवार का जैसे-तैसे भरण-पोषण कर रहे थे। ऐसे में आपरेशन में आने वाले खर्चे को लेकर उन्हें चिंता बनी रहती थी।      फिर एक दिन राष्ट्रीय ...

आगामी विधानसभा चुनाव-2018 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सोशल मीडिया पर उपलब्ध सोशल मीडिया पर भी मिलेगी निर्वाचन संबंधी सूचनाएं

Image
पन्ना 23 अगस्त 18/विधानसभा निर्वाचन-2018 की सूचनाएं और समाचार सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध कराये जाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ट्वीटर, फेसबुक, यूट्यूब पर उपलब्ध रहेगा। इससे निर्वाचन संबंधी सूचनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से भी आम लोगों को मिल सकेंगी। श्री व्ही. एल. कान्ताराव ने बताया कि युवा मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिये फेसबुक पर बमवउच बमवउच ेअममच के नाम से, साथ ही ट्वीटर और यू-ट्यूब पर बमवउच म्समबजपवद 2018 के नाम से अकाउंट बनाये गये हैं। श्री कान्ताराव ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने एवं संशोधन करवाने संबंधित जानकारी भी सोशल मीडिया अकाउंट से प्राप्त की जा सकेगी। निर्वाचन में ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएट मशीन के उपयोग की जानकारी और दिव्यांग मतदाताओं के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का भी प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाएगा।  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कोई भी मतदाता अपने एपीक संबंधी जानकारी के लिये डच्ढेचंबमझ म्च्प्ब्ढ-ैचंबम-झम्च्प्ब् छन्डठम्त् टाईप कर 51969 पर भेज कर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक, मतदान के...

नेटवर्क विहीन मतदान केन्द्रों में की जाएगी वायरलेस सेट/रनर की व्यवस्था

Image
पन्ना 23 अगस्त 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विगत दिनों ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उपयंत्रियों के माध्यम से जिले के मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध मोबाइल नेटवर्क की जानकारी संकलित कराई गयी थी। जिसमें 38 मतदान केन्द्रों कोई नेटवर्क उपलब्ध नही होना प्रतिवेदित किया गया है।     इस संबंध में उन्होंने जिले के समस्त तहसीलदारों से इन मतदान केन्द्रों में नेटवर्क है अथवा नही के साथ दूरी का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि इनके अतिरिक्त यदि अन्य मतदान केन्द्रों में नेटवर्क न हो तो उनका नाम भी सूची में शामिल करें। चुनाव के समय यह जानकारी अतिमहत्वपूर्ण है। जिन मतदान केन्द्रों में नेटवर्क उपलब्ध नही होगा वहां वायरलेस सेट/ रनर की व्यवस्था करना होगी। इसका आंकलन अभी से किया जाना आवश्यक है। उन्होंने इस कार्य को पूरी गंभीरता के साथ करते हुए जानकारी सत्यापन प्रतिवेदन के साथ एक दिवस अन्दर प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 305-2555