Posts

जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन आज पन्ना में मंत्री सुश्री महदेले होंगी मुख्य अतिथि

Image
पन्ना 03 अगस्त 18/जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन 4 अगस्त 2018 को प्रातः 11 बजे से शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज प्रांगण पन्ना में आयोजित किया जा रहा है। पन्ना जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन की मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद खजुराहो लोकसभा क्षेत्र श्री नागेन्द्र सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक गुनौर श्री महेन्द्र सिंह बागरी, विधायक पवई श्री मुकेश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, उपाध्यक्ष बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण श्री महेन्द्र सिंह यादव, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा तथा सदस्य जिला योजना समिति श्री सतान्द गौतम उपस्थित रहेंगे।     कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया कि स्वरोजगार सम्मेलन में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनान्तर्गत युव उद्यमी एवं स्वरोजगारियों का स्वरोजगार योजनाआंे से संबंधित समस्त 12 विभागों के स्वीकृति पत्र एवं ऋण वितरण किया जाएगा। रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण। स...

पैरालीगल वालेन्टियर्स का प्रशिक्षण 24 अगस्त को पैनल लायर्स प्रशिक्षण 29 अगस्त को

पन्ना 03 अगस्त 18/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना के आदेशानुसार 24 अगस्त 2018 को प्रातः 9 बजे से एक दिवसीय पैरालीगल वालेन्टियर्स एवं 29 अगस्त 2018 को एक दिवसीय पैनल लायर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम एडीआर सेंटर के सभाग्रह पन्ना में आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है।     जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मोहम्मद जीलानी ने कहा है कि सूचीबद्ध पैरालीगल वालेन्टियर्स एवं सूचीबद्ध पैनल लायर्स 10 अगस्त 2018 तक संबंधित प्रशिक्षण में सम्मिलित होने हेतु अपनी सहमति प्रदान करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना से अथवा दूरभाष नम्बर 07732-251125 से सम्पर्क करें। समाचार क्रमांक 42-2296

आगामी विधानसभा चुनाव-2018 निर्वाचन व्यय प्रेक्षक हेतु विधानसभा क्षेत्रों की स्लाॅटिंग के संबंध में स्मरण पत्र

Image
पन्ना 03 अगस्त 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2018 के लिए निर्वाचन व्यय प्रेक्षक को डिप्लाॅय करने हेतु निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्र का चिन्हाकन कर सूची भिजवाने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देशों के पाल में विगत विधानसभा चुनाव 2013 के अनुसार 58-पवई विधानसभा क्षेत्र के लिए-01 तथा 59-गुनौर एवं 60-पन्ना के लिए-01 कुल 02 व्यय प्रेक्षक को डिप्लाॅय किया जाना प्रस्तावित है। समाचार क्रमांक 43-2297

गरीब परिवारों के शव लाने ले जाने हेतु वाहन के लिए समस्त अधिकारी/कर्मचारी सहयोग राशि जमा करें

पन्ना 03 अगस्त 18/कमिश्नर सागर संभाग सागर द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिला स्तर पर गरीब व्यक्तियों के परिवारों की मृत्यु होने पर उनके शव को शवविच्छेदन ग्रृह तक लाने ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध नही हो पाते जिससे गरीब व्यक्तियों को भारी समस्याओं का सामना करना पडता है।     कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि समस्त अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार/ नायब तहसीलदार एवं समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि जिला स्तर पर वाहन उपलब्ध कराए जाने हेतु फण्ड तैयार किया जाए जिसमें जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण सहयोग राशि जमा करेंगे। उन्होंने कहा है कि जिला स्तर पर पूर्व से जिला स्तरीय रेडक्रास समिति का गठन किया गया है जिस पर जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण सहयोग राशि जिला रेडक्रास फण्ड में जमा करेंगे। जिन गरीब परिवारों को शव को लाने ले जाने हेतु वाहन की आवश्यकता होगी वह जिला रेडक्रास समिति से सम्पर्क कर निःशुल्क वाहन प्राप्त करेंगे। वाहन प्राप्त किए जाने हेतु श्री सुरेन्द्र भदौरिया सचिव रेडक्रास जिला अस्पताल पन्ना से सम्पर्क करेंगे। समाचार क्रमांक 44-2298

समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम अब 06 अगस्त को

Image
पन्ना 03 अगस्त 18/प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित होने वाला समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम इस माह अब 06 अगस्त 2018 को आयोजित किया जाएगा। पूर्व में यह 07 अगस्त 2018 को आयोजित किया जाना था। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया कि वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जिले की गतिविधियों, विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा/समीक्षा करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ 06 अगस्त को कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेसिंग हाल मेें उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 45-2299

फरार आरोपियों पर 2500-2500 रूपये का ईनाम घोषित

Image
पन्ना 03 अगस्त 18/थाना धरमपुर जिला पन्ना के अपराध क्र. 35/18 एससी एसटी एक्ट में फरार आरोपी 1. रामकृपाल कुम्हार पिता शिवबालक कुम्हार उम्र 40 साल एवं 2. मन्जू कहार पिता शिवचरण कहार उम्र 28 साल दोनों निवासी नवस्ता थाना धरमपुर जिला पन्ना फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है।     प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने फरार आरोपी 1. रामकृपाल कुम्हार पिता शिवबालक कुम्हार उम्र 40 साल एवं 2. मन्जू कहार पिता शिवचरण कहार उम्र 28 साल दोनों निवासी नवस्ता थाना धरमपुर को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 2500-2500 रूपये के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेगुलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा। समाचार क्रमांक 46-2300

प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों की वेतन काटने के आदेश

Image
पन्ना 03 अगस्त 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि प्राचार्य शासकीय छत्रसाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना के प्रतिवेदन अनुसार 01 एवं 02 अगस्त 2018 को ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी प्रशिक्षण में संबंधित कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं। जिसमंे 01 अगस्त 2018 को जवाहर काछी उपयंत्री जल संसाधन पवई, अरविन्दपाल सिंह परमार उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा पन्ना, आर.एस. द्विवेदी उपयंत्री जल संसाधन पवई, आर.बी. अहिरवार उपयंत्री जल संसाधन पवई, अजय तिवारी उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा पन्ना तथा अजीत रावत उपयंत्री नगर परिषद अमानगंज प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे हैं।     इसी प्रकार 02 अगस्त 2018 को एस.पी. शुक्ला प्राचार्य उमावि देवेन्द्रनगर, धर्मेन्द डिमरोनिया वरिष्ठ अध्यापक उमावि रैपुरा, यशवंत सिंह कौशल वरिष्ठ अध्यापक उमावि बधवार, इरफान मोहम्मद वरिष्ठ अध्यापक उमावि हरदी, इन्द्रपाल सिंह नागर वरिष्ठ अध्यापक उमावि रैपुरा, बृजेश कुमार रोहित वरिष्ठ अध्यापक उमावि रैपुरा, बृजेश कुमार शर्मा वरिष्ठ अध्यापक उमावि बिरवाही, कृष्णकांत अग्निहोत्री वरिष्ठ अध्यापक उमावि कमताना, कृष्णकांत अग्निहोत्री वरिष्ठ...

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 की कार्यशाला आयोजित

Image
पन्ना 03 अगस्त 18/स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 की कार्यशाला का आयोजन 3 अगस्त को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना की अध्यक्षता में जिला स्तर पर किया गया। जिसमें अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, परियोजना अधिकारी मनरेगा, सहायक परियोजना अधिकारी प्रधानमंत्री आवास तथा जिला जनपद के अधिकारी के साथ समस्त उपयंत्री उपस्थित रहे।     कार्यशाला में प्रारंभ में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 का उपस्थित समस्त को प्रशिक्षण दिया गया। इसके उपरांत उपयंत्रीवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. मिश्रा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत 2018 में निर्मित शौचालय की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान उपयंत्री द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत पुराना पन्ना एवं तिलगवां के सरपंच शौचालय निर्माण में रूचि नही ले रहे हैं। दोनों सरपंच के वित्तीय प्रभार समाप्त किए गए। जिन उपयंत्रियों के सेक्टर में 100 से कम शौचालय निर्माण हेतु शेष हैं उनको 15 अगस्त तक, 200 तक निर्माण हेतु शेष शौचालय वाले सेक्टर को अगस्त अंत तक तथा 300 तक या इससे अधिक वाले सेक्टर को ...

सहायक अध्यापक की एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश

पन्ना 03 अगस्त 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि श्रीमती गोमती देवी कोरी सहायक अध्यापक शा.प्रा.शा गुछारा संकुल हरदी जिला पन्ना 3 जुलाई 2018 को निरीक्षण में बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर कार्यालय द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जिसके संबंध में श्री कोरी द्वारा 12 जुलाई 2018 को प्रतिवाद प्रस्तुत किया गया।     मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने श्री कोरी का प्रस्तुत प्रतिवाद समाधानकारक न पाए जाने पर मध्यप्रदेश अध्यापक संवर्ग (नियोजन एवं सेवा की शर्ते) नियम 2008 के नियम 08 (3) में निहित प्रावधान के तहत एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं। समाचार क्रमांक 49-2303

अनुसूचित जाति वर्ग के महाविद्यालयीन छात्रावासों में दी जाएगी कोचिंग आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त

Image
पन्ना 03 अगस्त 18/आयुक्त अनुसूचित जाति विकास भोपाल के नियमानुसार जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के महाविद्यालयीन छात्रावासों में अंग्रेजी विषय की कोचिंग दी जाएगी। जिला संयोजक आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण ने बताया कि यह कोचिंग अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास बडी देवन के पास पन्ना एवं बस स्टैण्ड के पास अजयगढ में तथा अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास इन्द्रपुरी काॅलोनी पन्ना में दी जानी है। प्रत्येक छात्रावास में 50-50 विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी। इच्छुक प्रध्यापक अपने आवेदन पत्र संस्था प्रमुख को नियत तिथि तक जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2018 है। उन्होंने संबंधित महाविद्यालयीन छात्रावास बालक/कन्या के अधीक्षक को 12 अगस्त तक आवेदन पत्र अपने अभिमत के साथ जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग पन्ना एवं अनु.जा.क.वि. पन्ना के कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 50-2304