Posts

कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्याएं

Image
पन्ना 15 मई 18/आमजन की समस्याओं को अधिकारियांे द्वारा सीधे सुनने एवं उनके त्वरित निराकरण के उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासन द्वारा सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को विकासखण्ड स्तर तक के कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे के मध्य आयोजित की जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में 123 आवेदकों की समस्याएं सुनी गयी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर श्री खत्री के निर्देशन में आॅनलाईन सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर भी दर्ज किया जा रहा है। प्रत्येक सप्ताह समय-सीमा बैठक में इन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाती है।     जनसुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलों से आए आवेदकांे ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। आमजनता द्वारा बिजली बिल, बीपीएल में नाम जोडे जाने, उपचार सहायता राशि, परिवार सहायता राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, भूअर्जन, मुआवजा दिलाने आदि से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। विभिन्न आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। जिला स्तरीय...

नगरपालिका पन्ना में आंतरिक परिवाद समिति गठित

Image
पन्ना 15 मई 18/जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी पन्ना के पत्र एवं शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में नगरपालिका परिषद पन्ना में कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (प्रतिषेध प्रतितोषण) अधिनियम 2013 की धारा 4 के अन्तर्गत आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अरूण पटैरिया ने बताया कि इस चार सदस्यीय समिति में कु. उजमा खान उपयंत्री नगरपालिका परिषद पन्ना को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। जबकि श्री रमेश रैकवार लेखापाल, श्रीमती उमा घोष सहायक गे्रड-3 नगरपालिका परिषद पन्ना एवं श्री सुदीप श्रीवास्तव मानसी संस्थान इसके सदस्य बनाए गए हैं। यह समिति शासन के आदेशों एवं समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाहियां सम्पादित करेगी। समाचार क्रमांक 142-1340

मुख्यमंत्री स्वरोजगार सम्मेलन 23 मई को प्रातः 8 बजे से पन्ना में शिविरों का लाभ उठाएं युवा-कलेक्टर

Image
पन्ना 15 मई 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि वर्ष 2018-19 में विकासखण्ड स्तर पर ’’मुख्यमंत्री स्वरोजगार सम्मेलनों’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत तीसरा  विकासखण्ड स्तरीय सम्मेलन आई.टी.आई. काॅलेज पन्ना में 23 मई को प्रातः 8 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इसी तरह जनपद पंचायत गुनौर में 24 मई को तथा जनपद पंचायत अजयगढ़ में 31 मई 2018 को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन सम्मेलनों में युवाओं को मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदाय कर गुणवत्तायुक्त ऋण प्रकरण तैयार कराए जाएंगे। ऋण प्रकरण के स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया जाएगा। सम्मेलन में उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन, रोजगार मेले का आयोजन, सफल उद्यमियों का परिचय एवं विषय विशेषज्ञों से परिचय कराकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को रोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी फ्लेक्स बेनर/ब्राॅशर पर दर्शाने तथा संबंधित गतिविधियों का प्रदर्शन प्रदर्शनी के माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं।     साथ ही कलेक्टर श्री खत्री ने पन्ना विकासखण्ड के युवाओं एवं स्वरोजगार हेतु इच्छुक स...

अभियुक्त सूरा पाल पर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित

Image
पन्ना 15 मई 18/थाना अजयगढ़ जिला पन्ना के अपराध सदर में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के दण्डिक अपील/रिविजन प्रकरण (सी.आर.ए.) क्र 1684/05 धारा 302, 34 भादवि में अभियुक्त सूरा पाल पिता सियाराम पाल उम्र 45 साल निवासी गिदरहा थाना अजयगढ़ जिला पन्ना को शेष सजा भुगताने हेतु गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है।     प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने अभियुक्त सूरा पाल पिता सियाराम पाल निवासी गिदरहा थाना अजयगढ़ को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 5 हजार रूपये की ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा। समाचार क्रमांक 144-1342

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैम्प आज अजयगढ़ में

Image
पन्ना 15 मई 18/भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली एवं सिक्योरिटी इन्टेलिजेस सर्विस इण्डिया लिमिटेड के द्वारा जिला पन्ना में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती अधिकारी श्री रामप्रकाश सिंह ने बताया है कि 16 मई 2018 को प्रातः 10 बजे से शा. उत्कृष्ट उमावि अजयगढ़ में कैम्प का आयोजन किया गया।     उन्होंने बताया कि आवेदक की उम्र 20 से 35 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या अधिक ऊॅचाई 168 से.मी. एवं शारीरिक फिट होना अनिवार्य है। सफल अभ्यार्थियों का रजिस्टेशन भर्ती स्थल पर किया जाएगा। प्रशिक्षण देकर सिक्योरिटी इन्टेलिजेंस सर्विस इण्डिया लिमिटेड में स्थाई नियुक्ति दी जाएगी। अन्य सुविधाएं पी.एफ.ई.एस.आई. द्वारा मेडिकल सुविधा, गेज्युरी, इन्सोरेन्स प्रमोशन एवं सालाना वेतनवृद्धि आदि सुविधाएं दी जाएंगी। समाचार क्रमांक 145-1343

विपत्तिग्रस्त महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

Image
पन्ना 15 मई 18/विभिन्न दुर्घटनाओं तथा अपराधों से पीडित महिलाओं को स्वलम्बन का अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना लागू की गई है। इसके तहत विपत्तिग्रस्त महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण तथा अवसर दिया जाता है। इस संबंध में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि ऐसी विपत्तिग्रस्त महिलाएं जिनके परिवार में कोई न हो, बलात्कार से पीड़ित महिला या बालिका, दुर्रव्यापार से बचाई गयी महिलाएं या बालिकाएं, एसिड विक्टिम, अग्नि विक्टिम, दहेज प्रताड़ित, कुमारी माताएं या सामाजिक कुप्रथा की शिकार, परित्यक्ता, तलाकशुदा, आश्रय गृह, बालिका गृह, अनुरक्षण गृह में निवासरत बालिकाएं जो प्रशिक्षण लेना चाहती हों। योजना के तहत ऐसी विपत्तिग्रस्त पीडित कठिन परिस्थितियों में निवास कर रही महिलाओं के आर्थिक/सामाजिक उन्नयन हेतु स्थायी प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि रोजगार प्राप्त कर सके।     उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण ऐसी संस्थाओं से दिया जाएगा जिन संस्थाओं द्वारा डिग्री प्रमाण पत्र शासकीय/अशासकीय सेवाओं में मान्य हो। प्रशिक्षण पर होने वाले पूर्ण व्यय जिसमें प्रशिक्षण शुल्क आवासीय व्यवस्था ...

राज्य महिला आयोग के सदस्यों का भ्रमण कार्यक्रम आज आएंगी पन्ना

Image
पन्ना 15 मई 18/ मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संध्या सुमन राय एवं श्रीमती अंजु सिंह बघेल (राज्यमंत्री दर्जा) 16 मई को शाम 7 बजे जिला सतना प्रस्थान कर पन्ना पहुंचेगी एवं पन्ना पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। उनके द्वारा 17 एवं 18 मई को दोपहर 12 बजे जिला पन्ना के सर्किट हाउस में संयुक्त बैंच का आयोजन किया गया है। जिसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य 18 मई को शाम 6 बजे जिला सतना के लिए प्रस्थान करेंगी।  समाचार क्रमांक 147-1345

गर्भवती माता एवं बच्चों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित

Image
पन्ना 15 मई 18/महिला बाव विकास विभाग द्वारा गर्भवती माता, धात्री माता एवं 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गर्भती माता, धात्री माता एवं 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों के लिए शासन द्वारा निःशुल्क ट.एच.आर. प्रत्येक मंगलवार लक्षित हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा पन्ना ने बताया है कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए शासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन तथा प्रत्येक मंगलवार को सभी लक्षित हितग्राहियों को नाश्ता, भोजन उपलब्ध कराया जाता है।     उन्होंने बताया कि मीनू अनुसार प्रत्येक सोमवार को नाश्ते में पोष्टिक खिचड़ी एवं भोजन में रोटी, सब्जी, तुअरदाल दिया जाता हैं इसी प्रकार मंगलवार को नाश्ते में मीठी लप्सी, भोजन में खीर, पूडी एवं सब्जी, बुधवार को नाश्ते में मीठी लप्सी, भोजन में रोटी, दाल एवं सब्जी, गुरूवार को नाश्ते में मीठी लप्सी, भोजन में चावल एवं कढ़ी, शुक्रवार को नाश्ते में थुली नमकीन, भोजन में रोटी एवं मूंगदाल तथा प्रत्येक शनिवार को नाश्ते में पोष्टिक खिच...

नापतौल निरीक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

Image
पन्ना 15 मई 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने नापतौल निरीक्षक आर.एस. दहायत को पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित पन्ना द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि मध्यप्रदेश शासन उपार्जन नीति के तहत चना, मसूर एवं सरसो के उपार्जन कार्य हेतु मंडियों द्वारा समितियों को उपलब्ध कराए गए तौल काटो का विभाग द्वारा मापन नापतौल किया गया था। मंडी परिसर पवई में समिति हथकुरी एवं बडखेरा के पास उपलब्ध तौल काटो का मापन किया गया। कांटो में प्रति 50 किलो पर 40 ग्राम से लेकर 590 ग्राम तक का अंतर पाया गया। श्री दहायत द्वारा कांटों के सही प्रमाणन नही किए जाने के कारण उपार्जन के विरूद्ध अनाज की उपलब्धता कम होने की स्थिति उत्पन्न हुई है।     कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने श्री दहायत के इस कृत्य के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। पत्र का जबाव तीन दिवस के अन्दर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है जबाव समयसीमा में प्राप्त न होने एवं समाधानकारक न होने की स्थिति में तदानुसार कार्यवाही की जाएगी। समाचार क्रमांक...

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना यात्रा की सूची 13 जून तक प्रस्तुत करने के निर्देश

Image
पन्ना 15 मई 18/अपर कलेक्टर ने बताया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में यात्रा 19 से 24 जून 2018 तक के लिए श्री द्वारिका जाएगी। उन्होंने तहसीलदार पन्ना, पवई, अजयगढ, गुनौर, शाहनगर, सिमरिया, अमानगंज, देवेन्द्रनगर तथा रैपुरा को निर्देश दिए है कि श्री द्वारिका जाने वाले यात्रा के आवेदन 7 दिवस पूर्व 12 जून तक प्राप्त कर सूची 13 जून 2018 तक अनिवार्यतः भिजवाना सुनिश्चित करें। समाचार क्रमांक 150-1348