Posts

जिला स्तरीय उद्यानिकी कार्यषाला आज एवं कल

Image
पन्ना 26 मार्च 18/कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना एवं उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण जिला पन्ना के संयुक्त तत्वाधान में 27 एवं 28 मार्च को दो दिवसीय फल परिरक्षण कार्यषाला का आयोजन प्रातः 11 बजे से कृषि विज्ञान केन्द्र पुरूषोत्तमपुर जिला पन्ना में किया जा रहा है। फल परिरक्षण कार्यषाला में जवाहर लाल नेहरू कृषि विष्व विद्यालय जबलपुर के वैज्ञानिक डॅा. पी.के. जैन एवं इन्दौर से तकनीकी अधिकारी प्रियंका भदौरिया एवं मिलन पाल द्वारा च्यवनप्रास, टोमेटो साॅस, जैम, जैली, मुरब्बा, अचार तथा फल सब्जी का रख-रखाव के संबंध में व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक प्रषिक्षण दिया जायेगा।     इस अवसर पर एक स्मारिका का प्रकाषन भी किया जायेगा। उद्यानिकी की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये सहायक संचालक उद्यान द्वारा कहा गया है, कि फल परिरक्षण कार्यषाला में अधिक से अधिक महिलायें भाग लेकर प्रषिक्षण प्राप्त करें। जिससे महिलाऐ आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सके। साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं आमंत्रित अधिकारियों, पन्ना की घरेलू महिलाओं एवं कृषकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होकर प्रषिक्षण का लाभ ले...

जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आज

Image
पन्ना 26 मार्च 18/कार्यालय दक्षिण वनमंडल पन्ना में वनविभाग की जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन 27 मार्च को अपरान्ह 3 बजे से किया गया है। वनमंडलाधिकारी दक्षिण पन्ना श्रीमती मीनाकुमारी मिश्रा ने शासन द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों के अध्यक्षों से अपील की है कि 23 मार्च तक बैठक से संबंधित एजेण्डा प्रस्तुत करें एवं 27 मार्च को अपरान्ह 3 बजे से आयोजित बैठक में उपस्थित रहकर संयुक्त परामर्शदात्री की बैठक का सम्पादन कराएं। समाचार क्रमांक 270-856

पन्ना की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में अन्त्योदय मेला 28 मार्च को

Image
पन्ना 26 मार्च 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि 28 मार्च को सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत पन्ना की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला, सह जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया जाना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि शासन के निर्देशानुसार विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाए एवं अपने विभाग से संबंधित योजनाओं से मेले में आए हितग्राहियों को लाभांवित किया जाए। वितरण राशि की जानकारी अन्त्योदय मेला आयोजन के पूर्व जनपद पंचायत पन्ना एवं कार्यालय सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण जिला पन्ना को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।     उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अन्त्योदय मेला में अनिवार्यतः उपस्थित होकर अपने विभाग से संबंधित प्राप्त आवेदन पत्रों/शिकायतों/समस्याओं का निराकरण स्थल पर ही कराकर हितग्राहियों को अधिक से अधिक योजनाओं से लाभांवित कराएं। समाचार क्रमांक 271-857

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 26 मार्च 18/नायब तहसीलदार द्वारी के प्रतिवेदन अनुसार लालजी पटेल पिता महेश पटेल निवासी द्वारी (हनुमतपुर) तहसील अमानगंज की मृत्यु 13 नवंबर 2017 को सुबह लगभग 9 बजे सरकुआ बांध खेत के बोर से पानी लगा रहे थे अचानक हाथ में विद्युत तार फसने से करेन्ट लग गया जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर ने कलेक्टर न्यायालय में मृतका के निकटतम वैध वारिस उसकी पत्नी श्रीमती सुनीता पटेल को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया।     तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतका के निकटतम वैध वारिस उसकी पत्नी श्रीमती सुनीता पटेल निवासी द्वारी (हनुमतपुर) तहसील अमानगंज जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार गुनौर को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं। समाचार क्रमांक 272-858

मंत्री सुश्री महदेले ने 19 जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

Image
पन्ना 26 मार्च 18/सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 19 जरूरतमंदों को उपचार के लिए 75 हजार रूपये की सहायता राशि दी गयी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि बेनीसागर पन्ना निवासी स्वामी प्रसाद, धाम मोहल्ला निवासी गोविन्द कुशवाहा, पुरूषोत्तम नगर सेमरा भोपाल निवासी रामजी यादव, ग्राम ढुरौहा निवासी संतोष लोधी, सेन्ट्रल बैंक के पास पन्ना निवासी सौरभ जैन, तुलसी नगर भोपाल के धमेन्द्र कुमार माझी तथा महज परिसर छतरपुर निवासी प्रियंका बुन्देला को 5-5 हजार रूपये की उपचार सहायता दी गयी है। अजयगढ निवासी दीपा श्रीवास, ग्राम खजरी कुडार के रामदास चैधरी, ग्राम माखनपुर के मिथला सोनी, रामरती रैकवार, रज्जू प्रजापति, ग्राम रानीबाग टगरा के युसूफ बेग, अंजू चैधरी, पंचमपुर के शुभम सिंह, टिकुरिया मोहल्ला पन्ना निवासी लता रैकवार तथा रानीगंज के राजेश को 2-2 हजार रूपये की उपचार सहायता दी गयी है। जगात चैकी निवासी पुष्पा यादव एवं मुन्ना लाल चैधरी को 10-10 हजार रूपये की उपचार सहायता दी गयी है। समाचार क्रमांक 273-859

असंगठित श्रमिकों के पंजीयन फार्म में संशोधन

Image
पन्ना 26 मार्च 18/श्रम पदाधिकारी पन्ना ने बताया है कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के परिपालन में असंगठित श्रमिकों के पंजीयन हेतु आवेदन फार्म में संशोधित किया गया है। जिसमें नवीन संशोधित फार्म में 2 हेक्टेयर के स्थान पर 1 हेक्टेयर वाले श्रमिक का ही पंजीयन किया जाना है। समाचार क्रमांक 274-860

सेल्फ असेंसमेंट कर गोपनीय प्रतिवेदन 30 जून तक प्रस्तुत करने के निर्देश

Image
पन्ना 26 मार्च 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि वर्ष 2017-18 के गोपनीय प्रतिवेदन दिए जाने हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा सभी गोपनीय प्रतिवेदन में सेल्फ असेंसमेंट कर प्रस्तुत करने की समय सीमा 30 जून निर्धारित की गयी है। उन्होंने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि आप अपना स्वयं का तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदनों की पूर्ति कर निर्धारित समय सीमा में 30 जून 2018 तक अनिवार्य रूप से अर्द्धशासकीय पत्र के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें। यदि अन्य किसी कार्यालय के माध्यम से भेजे जाने हैं तो निर्धारित तिथि 30 जून 2018 तक वहां भेजते हुए कलेक्टर कार्यालय को सूचित करें।     उन्होंने निर्देश दिए हैं कि गोपनीय प्रतिवेदन की पूर्ति करते समय प्रतिवेदन की समयावधि, अधिकारी/कर्मचारी का नाम, श्रेणी तथा मतांकन पश्चात् भेजने का स्थान, निधारित चैनल की छायाप्रति आदि संलग्न करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित की जाए। निर्देशानुसार कार्यवाही सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करें। यह सुनिश्चित करें कि आपके कार्यालय में कोई भी गोपनीय प्रतिवेदन ...

ग्राम गुखौर में गर्मी मूंग की खेती पर प्रषिक्षण

Image
पन्ना 26 मार्च 18/कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के डाॅ. बी. एस. किरार, वरिष्ठ वैैज्ञानिक एवं प्रमुख तथा डाॅ. आर.के. जायसवाल वैज्ञानिक द्वारा गत दिवस ग्राम गुखौर में गर्मी में मूंग की खेती पर एक दिवसीय कृषक प्रषिक्षण दिया गया। डाॅ. किरार ने गर्मी की मूंग की उन्नत किस्म हम-1, हम-12, पी.डी.एम.-139, टी.जे.एम.-3 एवं आई.पी.एम.- 02-03 आदि किस्मों की विषेषताओं के बारे में बताया। मूंग फसल की अवधि 65-70 दिन और उपज 10 से 12 क्विं प्रति हेक्टेयर होता है तथा एक हेक्टेयर रकवा में 20 कि.ग्रा. बीज प्र्याप्त होता है। मूंग की बुवाई सीडड्रिल या नारी हल से कतारों में 22.5 से.मी. की दूरी पर करनी चाहिए। मूंग बीज की बुवाई रबी फसल की तुरंत कटाई उपरान्त खेत की तैयारी कर शीघ्र करें। रबी फसल की गहाई बाद में किन्तु मूंग की बुवाई शीघ्र करें।     डाॅ जायसवाल ने बीजोपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नत्रजन की स्थिरीकरण हेतु राइजोबियम जैव उर्वरक से 10 मिलीलीटर प्रति कि.ग्रा. बीज की दर से उपचार करें साथ ही साथ फास्फोरस की उपलब्धता बढाने हेतु पी.एस.बी. नामक कल्चर से 10 मिल...

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना मंडियों में गेंहू विक्रय पर पात्रता सीमा तक दिया जाएगा अतिरिक्त लाभ

Image
पन्ना 26 मार्च 18/किसान¨ं क¨ उनकी मेहनत का पूरा लाभ देने के लिये शासन द्वारा मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि य¨जना लायी गई है। इसमें किसान¨ं क¨ अतिरिक्त लाभ दिया जायेगा। मध्यप्रदेश के जिन कृषकों द्वारा ई-उपार्जन योजनान्तर्गत गेंहू विक्रय हेतु पंजीयन कराया गया है, उनको पात्रता सीमा तक ई-उपार्जन के अलावा गेंहू विक्रय मण्डी में किए जाने पर मुख्यमंत्री कृषक उत्पादकता प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जाएगी। योजना के अन्तर्गत 265 रूपये प्रति क्विंटल तक दिए जाने पर शासन स्तर पर विचार किया जा रहा है। राशि तब भी देय होगी यदि गेंहू न्यूनतम समर्थन मूल्य अथवा उससे अधिक दर पर मण्डी में विक्रय किया गया हो। पंजीकृत कृषक उसकी पात्रता सीमा तक दोनों स्थानों पर उपज बेचने के लिए स्वतंत्र रहेगा। पात्रता सीमा के अन्तर्गत कुछ उपज मात्रा उपार्जन केन्द्र पर तथा शेष उपज अधिसूचित मंडी में बेच सकेगा। उपार्जन में विक्रित मात्रा के अलावा मण्डी में विक्रित मात्रा पर उसकी पात्रता सीमा तक योजना का लाभ दिया जाएगा।     कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि इसे लागू करने के लिए मंडियों में संबंधित किसानों से उसके ई-उपा...

समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम 3 अप्रैल को

Image
पन्ना 26 मार्च 18/समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम 3 अप्रैल को कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में आयोजित किया जाना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जिले की गतिविधियों विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा/समीक्षा करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि अपने विभाग से संबंधित जानकारी 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के साथ बैठक में 3 अप्रैल को कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेसिंग हाल मेें उपस्थित रहें। समाचार क्रमांक 278-864