Posts

ड्रिप सिंचाई से कम पानी में हो रही फसल की अधिक पैदावार

Image
पन्ना 22 मार्च 18/कृषि को लाभ का धन्धा बनाने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनमें से एक उद्यानिकी विभाग अन्तर्गत संचालित ड्रिप सिंचाई योजना है। ड्रिप (टपक) सिंचाई पद्धति द्वारा खेती करने पर कम पानी में भी फसल की अधिक पैदावार प्राप्त की जा सकती है। खेती के लिए जल बहुत ही महत्वपूर्ण है। खेतों एवं बाग बगीचों में सीधे पानी लगाने याने सतही सिंचाई विधि से बहुमूल्य पानी का 60 प्रतिशत भाग किसी न किसी कारण से बरबाद हो जाता है। वही टपक सिंचाई को अपनाने से उत्पादन में डेढ गुना वृद्धि होने के साथ-साथ 70 प्रतिशत पानी की बचत भी होती है। इस पद्धति से सिंचाई करने से पानी केवल पौधों की जड़ों में ही पहुंचता है। मेड नालियां बनाने की आवश्यकता नही होती। पानी की बचत के साथ-साथ श्रम एवं पैसों की बचत भी होती है। खतपरवार की समस्या भी नही होती। उबड-खबड भूमि में भी पौधों की सिंचाई आसानी से की जा सकती है। जिले के अनेक किसान भाई इस पद्धति को अपनाकर पहले से अधिक आय प्राप्त कर रहे हैं।     ऐसे ही कृषक श्री अजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मुराछ विकासखण्ड पन्ना बताते हैं कि उन्होंने अप...

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन आज जाएगी वैष्णव देवी

Image
पन्ना 22 मार्च 18/संयुक्त कलेक्टर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन 23 मार्च 2018 को वैष्णव देवी के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि वैष्णव देवी जाने के लिए 35 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया है। तीर्थदर्शन ट्रेन सतना रेल्वे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। तीर्थयात्री तीर्थदर्शन ट्रेन से यात्रा पर जाने के लिए स्वयं के व्यय पर 23 मार्च को सतना रेलवे स्टेशन पहुंचे। समाचार क्रमांक 213-799

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन 24 को जाएगी रामेश्वरम् जी

Image
पन्ना 22 मार्च 18/संयुक्त कलेक्टर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन 24 मार्च 2018 को रामेश्वरम् जी के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि रामेश्वरम् जी जाने के लिए 105 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया है। तीर्थदर्शन ट्रेन सतना रेल्वे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। तीर्थयात्री तीर्थदर्शन ट्रेन से यात्रा पर जाने के लिए स्वयं के व्यय पर 24 मार्च को सतना रेलवे स्टेशन पहुंचे। समाचार क्रमांक 214-800

रामेश्वरम् जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 2 अनुरक्षक नियुक्त

Image
पन्ना 22 मार्च 18/संयुक्त कलेक्टर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में 24 मार्च 2018 को तीर्थदर्शन ट्रेन रामेश्वरम् जी के लिए प्रस्थान करेगी। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए 2 अनुरक्षक नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि झंडी लाल अहिरवार सहायक गे्रड-3 तहसील देवेन्द्रनगर तथा अनिल कुमार लखेरा वार्ड वाय जिला चिकित्सालय पन्ना (9752729311) को अनुरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।     उन्होंने अनुरक्षकों को निर्देश दिए है कि बिना टिकिट किसी भी व्यक्ति को तीर्थ यात्रा में न ले जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि यदि कोई चयनित व्यक्ति किसी कारणवश तीर्थयात्रा में नही जाता है तो उसके स्थान पर अन्य किसी व्यक्ति को कतई नही ले जाएं। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अनुरक्षक इसके लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। समाचार क्रमांक 215-801

प्राप्त आवंटन का समयसीमा में पूर्ण रूप से उपयोग करें-कलेक्टर

Image
पन्ना 22 मार्च 18/जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को विभागीय बजट नियंत्रण अधिकारी द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटन उपलब्ध कराए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2017-18 समाप्ति की ओर है एवं कतिपय विभागों द्वारा उपलब्ध आवंटन का समय से उपयोग न करते हुए वित्तीय वर्ष के अन्त तक आहरण का कार्य करते हैं। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि कभी-कभी वित्तीय वर्ष के अन्त में शासन द्वारा आहरण पर रोक लगाने, सर्वर में आयी तकनीकी समस्या के कारण कई विभाग उपलब्ध बजट आवंटन का पूर्ण उपयोग नही कर पाते है तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं में व्यय नही हो पाता है जिससे जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन में विलम्ब होता है। जिसके कारण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की जाती है।     उन्होंने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वित्तीय वर्ष 2017-17 में प्राप्त आवंटन का पूर्णरूप से उपयोग समय सीमा में करें। आहरण संवितरण अधिकारी अंतिम कार्य दिवस का इंतजार किए बिना देयक तैयार कर यथाशीघ्र अनिवार्य रूप से जिला कोषालय में प्रस्तुत कर दें ताकि जिला कोषालय द्वारा...

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 22 मार्च 18/तहसीलदार गुनौर के प्रतिवेदन अनुसार सौरभ पिता अरविन्द रैकवार उम्र 06 वर्ष निवासी ग्राम मुडवारी तहसील गुनौर की 4 मार्च 2018 को तालाब में गिरकर पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर ने कलेक्टर न्यायालय में मृतका के निकटतम वैध वारिस उसके पिता अरविन्द रैकवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया।     तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतका के निकटतम वैध वारिस उसके पिता अरविन्द रैकवार निवासी ग्राम मुडवारी तहसील गुनौर जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार गुनौर को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं। समाचार क्रमांक 217-803

किसानों की सुविधा के लिये उपार्जन व्यवस्था को बनाया और सरल 4 दिन पूर्व ही प्राप्त हो जायेगा किसान को एसएमएस

Image
पन्ना 22 मार्च 18/राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिये समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन व्यवस्था का सरलीकरण किया गया है। नई व्यवस्था के तहत किसानों को खरीदी केन्द्रों पर गेहूँ विक्रय करने की सूचना कम से कम 4 दिन पूर्व अवश्य दी जायेगी। साथ ही यह भी ध्यान रखा जायेगा कि एक ही ग्राम के लघु और सीमांत कृषकों को इस प्रकार बुलाया जायेगा कि वह आपस में समन्वय कर एक साथ वाहनों से फसल आसानी से खरीदी केन्द्रों तक ला सकें।     प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग श्रीमती नीलम शमी राव ने प्रदेश के सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को इस आशय के निर्देश जारी किये हैं। नई व्यवस्था में किसान भाइयों को अलग-अलग तिथियों का विकल्प भी दिया जायेगा, जिसमें वे अपनी सुविधानुसार आ सकेंगे। खरीदी केन्द्रों पर किसानों की भीड़ एकत्र न हो इसलिये एक दिन में अधिकतम 20 किसानों को ही एसएमएस किये जायेंगे। कृषकों की सुविधा के लिये शेड्यूल एसएमएस की तिथि में परिवर्तन एवं शेड्यूल एसएमएस, समिति स्तर पर भी भेजे जा सकेंगे। इसके साथ कृषक भाइयों को निर्धारित तिथि पर ही विक्रय हेतु उपस्थित होने के लिय...

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
पन्ना 22 मार्च 18/जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा भरत सिंह राजपूत ने बताया है कि महिलाओं के गर्भवती होने के दौरान उनके श्रम दिवसों में होने वाली क्षतिपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना प्रारंभ की गयी है। यह योजना पहले प्रदेश के 2 जिलों में लागू की गयी। एक जनवरी 2017 से यह योजना सारे देश में लागू हो गयी है।     उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रचार-प्रसार के लिए 21 मार्च को जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन आईपीडीपी भवन पन्ना में आयोजित किया गया। कार्यशाला में जिले के प्रिंट और इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग सहायक संचालक विकाश गुप्ता एवं समस्त परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।     कार्यशाला में श्री राजपूत द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की विस्तृत जानकारी दी और जिले में योजना की प्रगति से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले का योजना की लक्ष्य प्राप्ति में संभाग में द्वितीय स्थान है। श्री गुप्ता ने योजना का पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत क...

मधुमेह निदान शिविर आज

Image
पन्ना 22 मार्च 18/आयुर्वेद मेडिकल आफिसर पन्ना ने बताया है कि आयुष विंग जिला चिकित्सालय पन्ना में 23 मार्च को मधुमेह निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मधुमेह के रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण किया जाना है एवं अन्य सामान्य रोगियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण सुबह 10 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने पन्ना जिलेवासियों से मधुमेह निदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है। समाचार क्रमांक 220-806

मंत्री सुश्री महदेले ने 74 जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

Image
पन्ना 22 मार्च 18/सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 74 जरूरतमंदों को उपचार के लिए 2 लाख 22 हजार रूपये की सहायता राशि दी गयी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि ग्राम चतुरेपुरवा के सोहनलाल लोध, ग्राम माखनपुर के राजेश कुमार पटेल, रामरतन पटेल, रानीबाग के भानुप्रताप पटेल, ग्राम माखनपुर के रामकिशुन लोध, नरदहा के शिवप्रताप सिंह, रज्जन खटीक, धरमपुर के दयाराम, माखनपुर के देवनारायण लोध, ग्राम सलैया के रामविशाल रैकवार, माखनपुर की विमला देवी प्रजापति, रामजीपुर के मनवा लोध, ग्राम हरदी के मूलचन्द माली तथा ग्राम माखनपुर के कामला प्रसाद लोध को 3-3 हजार रूपये की उपचार सहायता दी गयी है।     इसी प्रकार ग्राम नवस्ता के कंचन साहू, माखनपुर के शिवगोपाल पटेल, धरमपुर के मिहीलाल लोध, आगरा मोहल्ला पन्ना की संगीता साहू, बडा बाजार के सुमित शर्मा, जगात चैकी की पूजा वर्मा, आगरा के शिवम कुमार राय, हरिशंकर वंशकार, रानीगंज के अदनान उल्ला खान, आगरा के जावेन्द्र खरे, बेनीसागर के मलखान सिंह, नीरज यादव, धरमपुर के पुष्पेन्द्र पाल, आगरा के निखिल साहू, जगात चैकी के मं...