रामेश्वरम् जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 2 अनुरक्षक नियुक्त

पन्ना 22 मार्च 18/संयुक्त कलेक्टर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में 24 मार्च 2018 को तीर्थदर्शन ट्रेन रामेश्वरम् जी के लिए प्रस्थान करेगी। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए 2 अनुरक्षक नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि झंडी लाल अहिरवार सहायक गे्रड-3 तहसील देवेन्द्रनगर तथा अनिल कुमार लखेरा वार्ड वाय जिला चिकित्सालय पन्ना (9752729311) को अनुरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

    उन्होंने अनुरक्षकों को निर्देश दिए है कि बिना टिकिट किसी भी व्यक्ति को तीर्थ यात्रा में न ले जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि यदि कोई चयनित व्यक्ति किसी कारणवश तीर्थयात्रा में नही जाता है तो उसके स्थान पर अन्य किसी व्यक्ति को कतई नही ले जाएं। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अनुरक्षक इसके लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।
समाचार क्रमांक 215-801

Comments

Popular posts from this blog

अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए डीएलएड दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

ग्राम मोहनपुरवा में सिलाई/कढ़ाई केन्द्र का शुभारंभ