Posts

सागौन के पेड़ काटते हुये तीन आरोपी गिरफ्तार

Image
पन्ना 31 जनवरी 18/ उत्तर वन मण्डल पन्ना के वन परिक्षेत्र विश्रामगंज के अंतर्गत लखनपुर सेहा मे सागौन के वृक्ष काटकर सिल्ली बनाते हुये तीन आरोपियों को वन विभाग की टीम ने रात्रि मे पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है।     इस संबंध में जानकारी देते हुए वनमंडल अधिकारी उत्तर श्री सतेन्द्र कुमार सागर ने बताया कि वन अपराध रोकने के लिये उत्तर वन मंडल के परिक्षेत्र विश्रामगंज, पन्ना, अजयगढ़, धरमपुर एवं देवेन्द्रनगर के रेंजरों को वन अपराध रोकने के लिये कड़े निर्देष दिये गये हैं। वनमंडल अधिकारी के निर्देष पर उपवन मण्डल अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह ने वन परिक्षेत्र अधिकारी विश्रामगंज मनोज सिंह बघेल के नेतृत्व मे परिक्षेत्र सहायक विश्रामगंज लीलाधर शाह, वन रक्षक अमान सिंह, अयूब खान, विनोद मौर्य, संजीव मिश्रा, आलोक उपाध्याय, प्रिंस सूत्रकार, कुलदीप तिवारी, परमलाल यादव (स्थाईकर्मी) वाहन चालक जीतेन्द्र सिंह एवं रामप्रसाद यादव की टीम गठित की। जिसे बीट विश्रामगंज के लखनपुर सेहा मे रात्रि गस्ती के लिये भेजा गया। रात्रि वन गस्ती मे बड़ा घाट, गरियार नाला तीन व्यक्तियों को सागौन का वृक्ष काटकर सिल्ली बना...

प्रधानमंत्री आवास योजना से जिले के 13256 ग्रामीणों को मिली पक्की छत

Image
पन्ना 31 जनवरी 18/ प्रत्येक जरूरतमंद को खुद का घर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना से अब तक पन्ना जिले के 13256 ग्रामीणों को पक्की छत मिल चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने स्वीकृत 14436 आवासों में से इन ग्रामवासियों का खुद का घर होने का सपना पूरा कर दिया हैै। शेष जरूरत मंदों का भी यह सपना शीघ्र पूरा करने प्रशासकीय अमला निरंतर प्रयासरत है।      पन्ना जिले में पांच जनपद पंचायतें हैं, जिन्होंने 31 अक्टूबर 2017 तक शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 40 प्रतिशत आवास पूर्ण कर एक-एक लाख रूपये की राशि पुरूस्कार स्वरूप प्राप्त कर चुकी हैं। इसी तरह जिला पंचायत पन्ना ने भी इस तिथि तक 42 प्रतिशत आवास पूर्ण कर दो लाख रूपये का पुरूस्कार शासन से प्राप्त किया है। पुरूस्कार योजना के कारण प्रतिस्पर्धा से जहां कम समय में गति के साथ आवास पूर्ण हुए वहीं आवासों की गुणवत्ता भी अच्छी पाई गई। इस संबंध में जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 दिसम्बर 2017 तक पन्ना जिले की जनपद पंचायत पन्ना द्वारा 80 प्रतिशत आवास पूर्ण कर शासन द्वारा...

कलेक्ट्रेट में सुनी गयी 158 आवेदकों की समस्याएं

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकांे की समस्याएं सुनी। आवेदकों की समस्याओं के यथाशीघ्र निराकरण के लिए उपस्थित जिला अधिकारियों एवं वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्ध्यम से विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। दिनांक 30 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में 158 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में आमजनता द्वारा बिजली बिल, बीपीएल में नाम जोडे जाने, उपचार सहायता राशि, परिवार सहायता राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, भूअर्जन, मुआवजा दिलाने आदि से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने आवेदकों से आवेदन से संबंधित सभी दस्तावेज साथ लाने का आग्रह किया है। कलेक्टर के निर्देशन पर जनसुनवाई में आए जरूरतमंद आवेदकों को तहसीलदार पन्ना द्वारा दीनदयाल रसोई में भोजन के लिए टोकन प्रदाय किए गए।      उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को उपखण्ड स्तर तक के कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन करने के निर्देश दिए गए...

डाईट पन्ना में बैठक 2 फरवरी को

पन्ना 30 जनवरी 18/छात्रावास/आश्रमों के संचालन में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने हेतु कलेक्टर श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में 2 फरवरी को प्रातः 11.30 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पन्ना के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गयी है। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग आर.के. सतनामी ने समस्त अधीक्षक/अधीक्षिका अनु.जाति/जनजाति छात्रावास/आश्रम को निर्देश दिए है कि बैठक में एजेण्डानुसार जानकारी सहित निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान उपस्थित होना सुनिश्चित करें। समाचार क्रमांक 264-264

सेडमैप द्वारा उद्यमिता जागरूकता शिविर आयोजित

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उधमिता विकास बोर्ड द्वारा प्रायोजित उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन 27 से 29 जनवरी तक शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में उद्यमिता विकास केन्द्रा द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 70 से 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल उद्धेश्यण छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक एवं उद्यमशील बनाना। जागरूकता शिविर में जिला समन्वयक सेडमैप के डॉ0 नंद किशोर पचैरी द्वारा छात्रों को एक वैकल्पिक कैरियर के रूप में उद्यमशीलता व्यक्तित्व विकास सफल उद्यमी बनने के गुण तथा सूक्ष्म लघु उद्योगों की जानकारी दी गई।     कार्यक्रम के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ए.आर. रजक द्वारा छात्रों को शासन की योजनाओं की जानकारी समस्याओं से निपटने एवं व्यापार से दोगुनी आमदनी प्राप्त करने तथा बैंकों से ऋण प्राप्त करने के सुझाव दिये गये। उन्होंने पन्ना जिले में और अधिक नवीन छोटे बडे उद्योगों की स्थापना के लिए छात्रों को प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम पॉलीटेक्निक प्राचार्य एवं रश्मि चैरसिया द्वा...

मुख्यमंत्री ने दी उपचार सहायता

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से एक जरूरतमंद को 40 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक कुमार ओहरी ने बताया कि ग्राम भरवारा निवासी श्री संतू को उपचार के लिए 40 हजार रूपये की सहायता राशि दी है। यह राशि श्री संतू के उपचार के लिए चिरायु मेडिकल काॅलेज एण्ड होस्पिटल भैंसाखेडी भोपाल को जारी की गयी है। समाचार क्रमांक 266-266

फरार आरोपियों पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/थाना अमानगंज जिला पन्ना के प्रकरण 47/18 में आरोपी देवराज सिंह पिता सुखलाल सिंह निवासी हिनौता थाना पवई एवं अन्य नफर आरोपियों पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा 10 हजार रूपये की ईनाम की घोषणा की गयी थी। प्रकरण की गंभीरता एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उद्घोषित ईनाम में पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा वृद्धि किए जाने अनुरोध गिया गया हैं।     पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री सतीश सक्सेना ने निहित प्रावधानों के अनुसार पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उद्घोषित ईनाम आदेश को निरस्त करते हुए देवराज सिंह ठाकुर निवासी हिनौत थाना पवई उम्र 32 वर्ष एवं अन्य 4 अज्ञात आरोपियों की गिरफ्ताी करेगा, करवाएगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर गिरफ्तारी संभव हो सके उसे 25 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। ईनाम वितरण के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। समाचार क्रमांक 267-267

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/तहसीलदार शाहनगर के प्रतिवेदन अनुसार अर्चना सिंह पति भगत उर्फ रामभगत निवासी ग्राम खमतरा तहसील शाहनगर को 24 जुलाई 2017 को सर्प ने काट लिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी। तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहनगर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक अर्चना सिंह के निकटतम वैध वारिस उसके पति भगत उर्फ रामभगत सिंह निवासी खमतरा तहसील शाहनगर जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार शाहनगर को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं। समाचार क्रमांक 268-268

कार्य करेंगे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेन्टियर्स पैरालीगल वालेन्टियर्स बनने के लिए आवेदन 3 फरवरी तक

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/न्ययिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश सिंह राणा ने बताया है कि मध्यस्थता का प्रचार-प्रसार एवं अन्य निर्देशित कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेन्टियर (अर्द्धविधिक स्वयंसेवक) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले मंे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समय-समय पर विधिक सेवा शिविर के आयोजन, ग्रामों एवं जनपद पंचायतों में स्थापित किए जाने वाले लीगल एड क्लीनिक, पुलिस थानों में समाज के कमजोर, पिछडे, पीडित व्यक्तियों को सलाह तथा सहायता देने, लोक अदालत, मध्यस्थता का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।     उन्होंने बताया कि हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण किसी भी आयु समूह के स्वस्थचित्त एवं चरित्रवान व्यक्ति पैरालीगल वालेन्टियर्स बन सकते हैं। पैरालीगल वालेन्टियर सेवाभाव से समाज के पिछडे तबको में विधिक जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। पैरालीगल वालेन्टियर्स बनने के लिए 3 फरवरी को शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 07732-251125 से सम्पर्क किया जा सकता है। समाचार क्रमांक 269-269

’भारतीय संविधान विश्व का सबसे अनूठा संविधान है’- जिला न्यायाधीश

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना श्री राजेश कुमार कोष्टा की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर पन्ना में समस्त न्यायाधीश, अधिवक्ता संघ पदाधिकारीगण एवं अधिवक्ताओं के सहभागिता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ वीणावादिनी माॅ सरस्वती एवं भारतीय स्वाधीन के नायक महात्मा गाॅधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदुपरांत श्री अनुराग द्विवेदी प्रथम अपर न्यायाधीश द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का उपस्थितजनों को वाचन कराया गया।      जिला न्यायाधीश श्री राजेश कुमार कोष्टा ने शिविर में उपस्थितजनों को भारतीय गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए जीवन में अधिकारों के प्रति सजगता के साथ-साथ अपने कत्र्तव्यों को किये जाने की महत्ता पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। भारतीय संविधान के भाग 4 (क) में वर्णित मूल कत्र्तव्यों के पालन के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक विकसित राष्ट्र के लिए सबसे जरूरी यह है कि उस राष्ट्र के नागरिक मौलिक कत्र्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें। ...