Posts

छत्रसाल पार्क पन्ना में आवास हेतु पट्टा वितरण समारोह आयोजित; प्रभारी मंत्री ने शहरी भूमिहीनों को पट्टे वितरित किए

Image
 पन्ना 22 जनवरी 18/छत्रसाल पार्क पन्ना में शहरी भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए पट्टा वितरित करने हेतु पट्टा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती ललिता यादव मंत्री पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड, अर्द्धघुमक्कड जनजाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहरी भूमिहीनों को आवास के लिए पट्टे वितरित किए गए। इस दौरान स्थानीय स्तर पर आयोजित आनन्द उत्सव कार्यक्रम के विभिन्न प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, कलेक्टर श्री मनोज खत्री, नगरपालिका पन्ना अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष अजयगढ श्री संदीप विश्वकर्मा, नगर पंचायत ककरहटी अध्यक्ष, शहरी विकास अभिकरण के प्रभारी परियोजना अधिकारी एस.के. गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना अरूण पटैरिया सहित समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, पार्षदगण, शहरवारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।                कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि...

नेशनल हाइवे 75 पन्ना-सतना रोड पर यात्री बस एवं ट्रक दुर्घटना ग्रस्त; मौके पर हुई दो की मौत, लगभग 29 यात्री घायल; मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक मृतक को एक लाख रूपये देने की घोषणा; प्रभारी मंत्री श्रीमती ललिता यादव घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंची; जिला प्रशासन की तत्परता से दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को समय पर मिली आकस्मिक चिकित्सा सेवा

Image
पन्ना 22 जनवरी 18/नेशनल हाईवे 75 पन्ना-सतना रोड पर 22 जनवरी 2018 को सुबह 8 बजे गुखौर मोड पर यात्री बस एवं ट्रक आपस में टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गए। दुर्घटना में मौके पर ही 2 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा लगभग 29 यात्री घायल हो गए हैं। जिला प्रशासन की तत्परता से दुर्घटना ग्रस्त मरीजों को समय पर आकस्मिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गयी। मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रत्येक मृतक के परिवार को एक लाख रूपये देने की घोषणा की गयी है। साथ ही सडक दुर्घटना में मृतकों के आर्थिक सहायता के प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं। जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती ललिता यादव घायलों से मिलने जिला अस्पताल पन्ना पहुंची। जहां उन्होंने दुर्घटना पर खेद व्यक्त करते हुए घायलों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। मौके पर उपस्थित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि उपचार में किसी तरह की कमी नही रहनी चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, कलेक्टर श्री मनोज खत्री तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी मौजूद रहे।     इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बमु...

मंत्री सुश्री मेहदेले ने 6 जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

Image
पन्ना 22 जनवरी 18/सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जेल विभाग ने अपने स्वैच्छानुदान मद से 6 जरूरतमंदों को 50 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक कुमार ओहरी ने बताया कि अम्बेडकर वार्ड राॅझी जबलपुर निवासी कामना गुरूंग, बरौली खुर्द जिला दतिया निवासी भानुप्रताप सिंह परमार, खेजरा मंदिर के पीछे पन्ना निवासी सुधा पाराशर तथा बी-11 चार इमली भोपाल निवासी रामदीन लुनिया को 10-10 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। इसी प्रकार अम्बेडकर नगर नियर संजय काम्पलेक्स भोपाल निवासी विमला गजभिये तथा ग्राम जसवंतपुरा जिला पन्ना निवासी सुक्की लोधी को 5-5 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। समाचार क्रमांक 186-186

कलेक्टर ने की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा

Image
पन्ना 22 जनवरी 18/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उनके द्वारा गणतंत्र दिवस की तैयारी, बंद नलजल योजनाओं, पे्ररणा संवाद, सौभाग्य योजना, मतदाता दिवस की तैयारी, आनन्द उत्सव, स्वरोजगार योजनाओं में लक्ष्यपूर्ति सहित अन्य विभागीय गतिविधियों के संबंध में चर्चा करते हुए अधिकारियों को विभिन्न निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक चतुर्वेदी, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समाचार क्रमांक 187-187                                       ...

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 22 जनवरी 18/तहसीलदार अमानगंज के प्रतिवेदन अनुसार सुकरता पिता विशलिया चमार निवासी ग्राम कोट मजरा विल्हाई तहसील अमानगंज की मृत्यु 25 जून 2017 को सर्प के काटने से हो गयी थी। तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने सुकरता चमार की मृत्यु सर्प के काटने से होने के कारण मृतक के निकटतम वैध वारिस उसकी पत्नी श्रीमती बीना बाई निवासी ग्राम कोट मजरा विल्हाई तहसील अमानगंज जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार अमानगंज को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं। समाचार क्रमांक 183-183

पीडित मानवता की सेवा ही ईश्वर की पूजा है-कलेक्टर; बगैर पैसे के भी उपचार मिल रहा है सभी जन लाभ लें-श्री यादव; आम आदमी के उपचार की यह अच्छी योजना- न.पा. अध्यक्ष; पहला सुख निरोगी काया-विधायक श्री बागरी

Image
पन्ना 22 जनवरी 18/जिला चिकित्सालय परिसर में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर राज्य बीमारी सहायता एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। शिविर आयोजन के प्रथम चरण में खण्ड स्तर पर रोगियों का पंजीयन किया गया। मरीजों का चिन्हांकन करनेे के उपरांत परीक्षण के लिए जिला स्तरीय शिविर में लाया गया। शिविर में प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के चिकित्सालयों से आए हुए डाॅक्टरों द्वारा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में 402 रोगियों का पंजीयन कर परीक्षण किया गया। इनमंे 118 रोगी ऐसे पाए गए जिनका उपचार निजी चिकित्सलयों में किया जाना है। इन मरीजों के उपचार पर व्यय होने वाली राशि का मूल्यांकन कर प्रस्ताव तैयार किए गए। इन रोगियों में 75 गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार के लोग तथा गंभीर बीमारी से पीडित राज्य बीमारी सहायता निधि के 43 हितग्राही शामिल हैं। इसके अलावा 84 रोगी ऐसे पाए गए जिनका उपचार शासकीय चिकित्सालयों में किया जाना है। इन मरीजों के लिए शासकीय चिकित्सालय चिन्हांकित कर उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की गयी। ...

जलाभिषेक अभियान के अन्तर्गत ग्राम गुखौर मंे जल सम्मेलन आयोजित, निकाली गयी जल यात्रा; कमिश्नर ने जल संरक्षण का संकल्प दिलाया, जल क्रांति लाने की अपील की; खेत-तालाब निर्माण हेतु मौके पर प्रेरित हुए किसानों को पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया; कमिश्नर ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं

Image
 पन्ना 20 जनवरी 18/जनपद पंचायत पन्ना के ग्राम गुखौर में जनपद स्तरीय जल सम्मेलन का आयोजन किया गया। दो दिवसीय भ्रमण पर पन्ना आए संभागायुक्त सागर श्री आशुतोष अवस्थी दूसरे दिन ग्रामवासियों को जल संरक्षण का संदेश देने गुखौर पहुंचे। इस दौरान कमिश्नर के नेतृत्व में ग्रामवासियों के साथ जल यात्रा निकाली गयी। कमिश्नर श्री अवस्थी ने वर्तमान समय में जल संरक्षण के महत्व को समझाते हुए ग्रामवासियों को जल संकल्प दिलाया। सभी ने पानी से भरे हुए कलश हांथों में लेकर पानी को बर्वाद होने से रोकने तथा गांव का पानी गांव में रखने का संकल्प लिया जल सम्मेलन के दौरान मुनगे के लाभकारी गुणों से अवगत कराने तथा खेत तालाब निर्माण के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित करने हेतु लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। खेत तालाब के लाभों से प्रेरित होकर मौके पर ही तालाब निर्माण के लिए तैयार हुए किसान भाईयों को इस पहल के लिए सराहना करते हुए पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कमिश्नर ने चैपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याएं भी सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर

कमिश्नर ने किया गुनौर एवं देवेन्द्रनगर राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण; तहसील पन्ना, देवेन्द्रनगर तथा गुनौर के पटवारी हल्कों का भी निरीक्षण किया

Image
 पन्ना 20 जनवरी 18/कमिश्नर सागर संभाग श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा भ्रमण के दूसरे दिन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर, तहसीलदार गुनौर, तहसीलदार देवेन्द्रनगर, नायब तहसीदार ककरहटी एवं नायब तहसीलदार सलेहा के राजस्व न्यायालयों का रोस्टर निरीक्षण किया गया। उन्होंने तहसीलदार पन्ना, देवेन्द्रनगर एवं गुनौर के चयनित हल्का पटवारियों के बस्ते का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पंजियां अद्यतन रखने तथा राजस्व प्रकरणों का निराकरण समयसीमा में करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मनोज खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।                           अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर तथा तहसीलदार गुनौर के न्यायालय के निरीक्षण के दौरान दायरा पंजी, राजस्व वसूली पंजी, अपील पंजी आदि का निरीक्षण किया गया। लंबित प्रकरणों की जांचकर उन्हें गुणदोष के आधार पर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए गए। प्रतिलिपि शाखा में नकल के प्रकर...

श्री द्वारिकाधीश यात्रा के लिए अनुरक्षक नियुक्त

Image
पन्ना 20 जनवरी 18/संयुक्त कलेक्टर ने बताया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत 22 से 27 जनवरी 2018 तक श्री द्वारिकाधीश यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की व्यवस्था देखने के लिए 3 अनुरक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनमें इन्द्र कुमार गौतम रा.नि. पन्ना प्रभारी ना.तह. पन्ना (9425144449), झण्डीलाल अहिरवार सहायक गे्रड-3 तहसील देवेन्द्रनगर (9009597624) तथा दीपक नामदेव श्रम शाखा पन्ना (8085502313) को नियुक्त किया गया है।     उन्होंने अनुरक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना टिकट किसी भी व्यक्ति को तीर्थ यात्रा में नही ले जाएंगे। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि यदि कोई चयनित व्यक्ति किसी कारणवश तीर्थयात्रा में नही जाता है तो उसके स्थान पर अन्य किसी व्यक्ति को कतई नही ले जाएंगे। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अनुरक्षक इसके लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। समाचार क्रमांक 173-173

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 20 जनवरी 18/तहसीलदार पवई के प्रतिवेदन अनुसार बद्री प्रसाद पिता श्री मतईयां सोनकर उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम टिकरिया तहसील पवई की मृत्यु तालाब में नहाते समय पानी में डूबने से हो गयी थी। तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने ब्रदी प्रसाद की मृत्यु पानी में डूबने से होने के कारण मृतक के निकटतम वैध वारिस उसकी पत्नी शीला सोनकर निवासी ग्राम टिकरिया तहसील पवई  जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार पवई को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं। समाचार क्रमांक 174-174