मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 22 जनवरी 18/तहसीलदार अमानगंज के प्रतिवेदन अनुसार सुकरता पिता विशलिया चमार निवासी ग्राम कोट मजरा विल्हाई तहसील अमानगंज की मृत्यु 25 जून 2017 को सर्प के काटने से हो गयी थी। तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने सुकरता चमार की मृत्यु सर्प के काटने से होने के कारण मृतक के निकटतम वैध वारिस उसकी पत्नी श्रीमती बीना बाई निवासी ग्राम कोट मजरा विल्हाई तहसील अमानगंज जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार अमानगंज को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 183-183

Comments