मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 20 जनवरी 18/तहसीलदार पवई के प्रतिवेदन अनुसार बद्री प्रसाद पिता श्री मतईयां सोनकर उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम टिकरिया तहसील पवई की मृत्यु तालाब में नहाते समय पानी में डूबने से हो गयी थी। तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने ब्रदी प्रसाद की मृत्यु पानी में डूबने से होने के कारण मृतक के निकटतम वैध वारिस उसकी पत्नी शीला सोनकर निवासी ग्राम टिकरिया तहसील पवई  जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार पवई को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 174-174

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने दी उपचार सहायता

छत्रसाल महाविद्यालय में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित