मंत्री सुश्री मेहदेले ने 6 जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

पन्ना 22 जनवरी 18/सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जेल विभाग ने अपने स्वैच्छानुदान मद से 6 जरूरतमंदों को 50 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक कुमार ओहरी ने बताया कि अम्बेडकर वार्ड राॅझी जबलपुर निवासी कामना गुरूंग, बरौली खुर्द जिला दतिया निवासी भानुप्रताप सिंह परमार, खेजरा मंदिर के पीछे पन्ना निवासी सुधा पाराशर तथा बी-11 चार इमली भोपाल निवासी रामदीन लुनिया को 10-10 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। इसी प्रकार अम्बेडकर नगर नियर संजय काम्पलेक्स भोपाल निवासी विमला गजभिये तथा ग्राम जसवंतपुरा जिला पन्ना निवासी सुक्की लोधी को 5-5 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है।
समाचार क्रमांक 186-186

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

टी.बी. मुक्त अभियान के तहत सीबीनाॅट मशीन की स्थापना

भ्रमण के दौरान अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी बच्चे का गलत वजन पाए जाने पर एएनएम से मांगा स्पष्टीकरण