इस माह भी 07 तारीख को एक साथ होगा पेंशन का भुगतान जनपद सीईओ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी

पन्ना 04 सितंबर 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि सम्पूर्ण जिले में कियोस्क के माध्यम से वितरित की जाने वाली सामाजिक सहायता पेंशन का वितरण निर्वाध रूप से कराए जाने के लिए पूर्व माह की भांति इस माह भी 7 सितंबर 2018 को पेंशन का भुगतान कियोस्क शाखा के माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा पहले ही कियोस्कवार/ग्राम पंचायतवार तैनात पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पेंशन का भुगतान कराने के आदेश जारी किए गए हैं।

    जिसके पालन में डाॅ. मिश्रा द्वारा सभी ग्राम पंचायत सचिव/रोजगार सहायकों को 07 सितंबर 2018 को कियोस्क सेंटर पर उनकी ग्राम पंचायत के समस्त हितग्राहियों को जिनकी पेंशन कियोस्क शाखा से मिलती है को उपस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को पर्यवेक्षण के लिए तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यिूटी लगाकर अपने समक्ष पेंशन का वितरण कराना सुनिश्चित करते हुए निर्धारित प्रपत्र पर जानकारी भेजने का आदेश जारी किया है।
समाचार क्रमांक 58-2746



 

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित