रोगी कल्याण समिति साधारण सभा हेतु सदस्यों का गठन

पन्ना 04 सितंबर 18/कलेक्टर एवं अध्यक्ष रो.क.स. (कार्यकारिणी) श्री मनोज खत्री ने बताया है कि रोगी कल्याण समिति दिशा-निर्देश 2018 के तहत जिला रोगी कल्याण समिति जिला चिकित्सालय पन्ना की साधारण सभा हेतु सदस्यों का गठन किया गया है।

    उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री जी जिला पन्ना अध्यक्ष जिला रोगी कल्याण समिति पन्ना के अनुमोदन अनुसार श्री नागेन्द्र सिंह सांसद खजुराहो, सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री पीएचई एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र पन्ना, श्री मुकेश नायक विधायक विधानसभा क्षेत्र पवई, श्री महेन्द्र सिंह बागरी विधायक विधानसभा क्षेत्र गुनौर, श्री रविराज सिंह यादव अध्यक्ष जिला पंचायत पन्ना एवं श्री मोहनलाल कुशवाहा अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पन्ना समिति में सदस्य के रूप में रहेंगे।

    उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष/कलेक्टर पन्ना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला पन्ना, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग पन्ना, संभागीय अभियंता मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मण्डल पन्ना, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी जिला पन्ना, जिला जनसम्पर्क अधिकारी जिला पन्ना, अध्यक्ष इण्डियन मेडीकल ऐसोशिएशन जिला ईकाई पन्ना समिति में सदस्य के रूप में रहेंगे। परियोजना प्रबंधक एनएमडीसी लिमिटेड हीरा खनन परियोजना मझगवां माईन जिला पन्ना को दानदाता बनाया गया है। डाॅ. सौरभ श्रीवास्तव पुराना बस स्टेण्ड के पास वार्ड नं. 7 अमानगंज जिला पन्ना (माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा नामंाकित), श्री अरविन्द सिंगरौल इन्द्रपुरी कालोनी वार्ड नं. 3 पन्ना जिला पन्ना (माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा नामांकित) तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय पन्ना को समिति में सदस्य बनाया गया है।
समाचार क्रमांक 53-2741

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

E-रोजगार और निर्माण 10 सितम्बर से 16 सितम्बर - 2018

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आज वरिष्ठ नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित