मध्यप्रदेश टूरिज्म अवार्ड के लिए आॅनलाईन आवेदन अब 5 सितम्ब

पन्ना 03 सितंबर 18/ प्रदेश में सभी जिलों में 27 अगस्त से 27 सितम्बर के बीच ‘पर्यटन पर्व’ मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश में जन-सहभागिता से स्थानीय परम्परा, संस्कृति के अनुरूप स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम किये जायेंगे। इस क्रम में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विगत दो वर्षों 2015-16 एवं 2016-17 से पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश को सबसे लोकप्रिय पर्यटन राज्य बनाने के लिए इससे जुड़े लोगों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘मध्यप्रदेश पर्यटन उत्कृष्टता पुरस्कार’ दिये जा रहे हैं। इस वर्ष 2017-18 में भी पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं/व्यक्तियों से ‘मध्यप्रदेश टूरिज्म अवार्ड’ के लिए 36 अलग-अलग श्रेणियों में ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि अब 5 सितम्बर तक बढ़ा दी गई है। अब ‘मध्यप्रदेश टूरिज्म अवार्ड’ के ऑनलाईन आवेदन 5 सितम्बर को शाम 5 बजे तक किये जा सकते हैं। 

समाचार क्रमांक 37-2726

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित